Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सांसी गैंग के सरगना सहित दो लोग रोहतक से गिरफ्तार
  • देहरादून

सांसी गैंग के सरगना सहित दो लोग रोहतक से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/05/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। ज्वेलरी चोरी के आरोप में पुलिस ने सांसी गैंग के सरगना सहित दो आरोपियों को रोहतक, हरियाणा से गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की ज्वेलरी भी बरामद की गई है। जबकि मामले में तीन अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक गुमानीवाला निवासी सोहन सिंह ने बताया था कि 25 अप्रैल को वह पौड़ी से ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान ऋषिकेश बस अड्डे के पास से ऑटो में सवार हो गए। ऑटो में चार-पांच व्यक्तियों ने उनकी अटैची से ज्वेलरी साफ कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीसीटीवी और मुखबिरों की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हरियाणा के रोहतक से सांसी गैंग के सरगना सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान राजेंद्र कुमार पुत्र कपूरचंद निवासी इंदिरा कॉलोनी करतारपुर थाना रोहतक सिटी, जॉनी पुत्र स्व. रतन सांसी निवासी जेपी कॉलोनी, रोहतक सिटी, हरियाणा के रूप में हुई है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की ज्वेलरी बरामद की गई है। मामले में तीन अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा में डूबे दूसरे युवक का शव भी बरामद
Next: गुलदार के हमले में व्यक्ति घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

धर्मावाला टोल प्लाजा पर मारपीट से भड़के ग्रामीण, पुलिस चौकी का घेराव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.