Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। 12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के अभियान के तहत राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने मंगलवार को चकराता मंडल का दौरा कर क्षेत्रवासियों से व्यापक जनसंपर्क किया। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने ग्वासापुल में स्थानीय किसानों के साथ बैठक कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती के फायदे गिनाए। उन्होंने कहा कि जैविक खेती करने से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और लागत घटेगी। सांसद बंसल ने कहा कि जैविक और प्राकृतिक खेती आज के समय की आवश्यकता है। इससे न केवल भूमि की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि किसानों की उत्पादन लागत भी कम होती है और बेहतर उपज प्राप्त होती है।
उन्होंने किसानों को इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने चकराता बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाकर व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं तथा उनके समाधान का भरोसा दिलाया। सांसद बंसल ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। मौके पर चकराता विधानसभा संयोजक रामशरण नौटियाल, जिला महामंत्री अमित डबराल, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजयुमो संजय तोमर, मंडल अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Next: इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.