Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मसूरी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला इंजीनियर की मौत के मामले में परिजनों ने सवाल उठाए हैं। परिजनों ने मौत के कारणों की जांच करने की मांग की है। मसूरी पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है। मसूरी कोतवाली पुलिस ने 15 जून को कियाना होम स्टे, टिपरीधार, मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित एक कमरे में महिला इंजीनियर का शव बरामद किया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि दंपति कमरे में ठहरे थे। मृतका की पहचान पी. राधा गायत्री (उम्र 27 वर्ष) पत्नी सौम्या श्रीचरण, निवासी मास्टर ब्लॉक, मधुबन रोड, नियर चादर विला, शकरपुर वारमल ईस्ट नई दिल्ली और वर्तमान पता डी-2, टावर-13, किदवई नगर ईस्ट, दिल्ली के रूप में हुई थी।
इस मामले में मृतका के पिता ने मसूरी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मौत के कारणों की जांच की मांग की है। वहीं, मंगलवार को कोरोनेशन अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम परीक्षण डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। साथ ही आगे की वैज्ञानिक जांच एवं मृत्यु के वास्तविक कारणों के निर्धारण के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया। सीओ जगदीश चंद्र पंत ने बताया कि मृतका के पिता पी. सुधाकर द्वारा मृत्यु के कारणों की जांच किए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। मृत्यु के कारणों के संबंध में अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बिसरा परीक्षण रिपोर्ट एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के प्राप्त होने के उपरांत ही स्पष्ट हो पाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Next: सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बॉडी मसाज के बहाने जाल में ब्लैकमेल करने वाले गैंग पर केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.