Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • साल पूरा होने वाला है और आधे घरों को भी नहीं मिल पाया पानी
  • उत्तराखंड

साल पूरा होने वाला है और आधे घरों को भी नहीं मिल पाया पानी

RNS INDIA NEWS 28/11/2021
default featured image

देहरादून। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर को पेयजल कनेक्शन से जोड़ने की मुहिम की थर्ड पार्टी मानीटरिंग कराई जाएगी। इसके साथ ही गांवों में जलापूर्ति के बनी योजनाओं और पेयजल कनेक्शनों के संबंध में पंचायती राज विभाग से भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा। मिशन के कार्यों में पारदर्शिता के मद्देनजर की जा रही इस कसरत से यह साफ हो पाएगा कि कार्य वास्तव में धरातल पर उतरे हैं अथवा नहीं।

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर को नल से जल उपलब्ध कराने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन लांच किया। मिशन के अंतर्गत उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के 15.18 लाख घरों को पेयजल कनेक्शन से जोडऩे का लक्ष्य है। पिछले डेढ़ साल में कोरोना संकट के कारण मिशन के तहत जलापूर्ति के लिए पेयजल योजनाएं बनाने और घरों को पानी के कनेक्शन देने की मुहिम में बाधा पड़ी। बावजूद इसके ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 7.15 लाख घरों को पेयजल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। चालू वित्तीय वर्ष में 2.63 लाख घरों को कनेक्शन देने का लक्ष्य है। हालांकि अभी तक आधे घरों को भी पानी नहीं मिल पाया है ऐसे में इस वर्ष के लक्ष्‍य को पाना आसान नहीं है।
सचिव पेयजल नितेश झा के अनुसार अब मिशन के तहत चल रहे कार्यों की विभाग के साथ ही थर्ड पार्टी मानीटरिंग भी कराई जा रही है। इससे जहां जो भी कमियां, खामियां सामने आएंगी, उन्हें दूर कराने के साथ ही जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि मिशन के तहत बनी योजनाओं और घरों को मुहैया कराए गए जल संयोजन का पंचायतीराज विभाग से भी भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। इससे भी साफ हो सकेगा कि धरातल पर काम हुआ है अथवा नहीं।

थर्ड पार्टी मानीटरिंग
केंद्र पोषित योजनाओं के तहत होने वाले कार्यों के लिए थर्ड पार्टी मानीटरिंग आवश्यक है। यानी, संबंधित विभाग स्वयं तो कार्यों की मानीटरिंग करेगा ही, किसी केंद्रीय संस्थान या फिर विभिन्न विभागों के तकनीकी विशेषज्ञों की समिति गठित कर उसके माध्यम से कार्यों का परीक्षण कराया जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एमसीडी चुनाव में आप पार्टी बड़े बदलाव कैम्पेन की तैयारी में जुटी
Next: दो लोगों पर किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.