Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण
  • ऊधम सिंह नगर

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 21/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं एसआईआर प्रभारी डॉ. गणेश उपाध्याय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की जानकारी दी। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण, बूथ प्रबंधन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। गुरुवार को सितारगंज में आयोजित बैठक में डॉ. उपाध्याय ने बताया कि उत्तराखंड में यह अभियान 29 मई से शुरू होकर 6 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में 2 अप्रैल 2026 तक लगभग 82.89 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है। यहां पहले करीब 1.33 लाख मतदाता थे, लेकिन मैपिंग के बाद अब 1.10 लाख मतदाता शेष रह गए हैं।
लगभग 23 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सितारगंज विधानसभा में करीब 136 बूथ हैं और प्रत्येक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता निर्धारित हैं। जिन मतदाताओं के नाम सूची से हट गए हैं, उन्हें दोबारा नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरना होगा। वहीं, पहले से दर्ज जानकारी में संशोधन या बदलाव के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ कमेटियों के गठन के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। बैठक में पूर्व विधायक नारायण पाल, नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, शक्तिफार्म ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, शाकिर अली, बिपिन खोलिया, सुरेंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह और आकाश अंसारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुलदीप सिंह हत्याकांड के दोषी को आजीवन कारावास
Next: लैंसडौन के जंगलों में भड़की आग, धुएं के गुबार से बढ़ी परेशानी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • दिव्यांग महिला के पुनर्वास के लिए आगे आए पुलिस और प्रशासन
  • होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.