Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • लैंसडौन के जंगलों में भड़की आग, धुएं के गुबार से बढ़ी परेशानी
  • पौड़ी

लैंसडौन के जंगलों में भड़की आग, धुएं के गुबार से बढ़ी परेशानी

RNS INDIA NEWS 21/05/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। भीषण गर्मी के बीच लैंसडौन वन प्रभाग के सिविल क्षेत्र बौठा गांव क्षेत्र में जंगलों में आग लग गई है। इससे दूर-दूर तक धुएं के गुबार फैल गए हैं। आग से चीड़ व मिश्रित वन संपदा को भारी नुकसान होने की आशंका है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी और सूखे मौसम के कारण आग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बौठा गांव के पास लगी आग धीरे-धीरे परिंदा व जयहरी गांवों के जंगलों की ओर फैल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वनाग्नि से न केवल बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान हो रहा है बल्कि वन्यजीवों का जीवन भी खतरे में पड़ गया है। इससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और भीषण गर्मी का असर और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से शीघ्र आग पर काबू पाने की मांग की है। कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो आग और अधिक क्षेत्र में फैल सकती है। उन्होंने वन विभाग से लगातार निगरानी और वनाग्नि रोकथाम के स्थायी उपाय करने की भी मांग की है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि हर वर्ष गर्मियों में जंगल आग की घटनाओं से धधक उठते हैं लेकिन इसके बावजूद प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस व्यवस्था नजर नहीं आती। डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े का कहना है कि आरक्षित वन क्षेत्र अभी सुरक्षित हैं। सिविल व नापखेत से ही आग फैल रही है। सूचना मिलते ही वन कर्मियों और फायर वाचर भेजे जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण
Next: डायल 112 पर हत्या की झूठी सूचना देने पर 10 हजार का चालान

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बणासी गांव में दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.