Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रुपये को डॉलर में बदलने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा
  • देहरादून

रुपये को डॉलर में बदलने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा

RNS INDIA NEWS 11/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। विदेश में रह रहे लोगों को रुपये के बदले डॉलर भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को एसटीएफ ने शनिवार को क्लेमेंटाउन से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1.50 लाख रुपये नकद, बैंकों के डेविट, क्रेडिट कार्ड बरामद हुए हैं। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि तमिलनाडु निवासी एक छात्र ने आई-फोर-सी पोर्टल पर एक शिकायत की थी। टीम ने अमेरिका में छात्र से संपर्क किया। उसने बताया कि उसे अमेरिका में किसी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एक नंबर प्राप्त हुआ था। उन्होंने नंबर पर संपर्क किया, कॉल उठाने वाले ने कहा कि वह भारतीय रुपयों को आसानी से ऑनलाइन डॉलर में उपलब्ध करा सकता है। उसने 01 डॉलर की धनराशि को छात्र के अमेरिका के खाते में आसानी से जमा कर दिया। भरोसा होने पर उन्होंने 70 हजार रुपये डॉलर में उपलब्ध कराने के लिए उसे भेज दिए। लेकिन यह राशि डॉलर में चेंज नही की गई। इसके बाद नंबर स्विच ऑफ कर दिया गया।
जांच में पता चला कि संदिग्ध बैंक खातों में अन्य राज्यों से अलग-अलग लोंगों के बैंक एकाउन्ट से रुपये भेजे गए हैं। एक खाते में एक माह में 35 करोड़ रुपये का लेन देन पाया गया। एसटीएफ को बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खोले गये छह बैंक खातों की जानकारी प्राप्त हुई। छानबीन में पता चला कि देहरादून के क्लेमेंटाउन में होम मेड किचन रेस्टोरेन्ट से यह गिरोह चल रहा है। एसटीएफ ने शनिवार को छापा मारकर यहां से दिपांशू सिंह गुरू पुत्र बलजीत सिंह गुरू निवासी डीएल रोड रिस्पना, सौरभ कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी धरतवाला निकट पंडितवाड़ी प्रेम नगर को गिरफ्तार किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ड्रग फ्री उत्तराखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य  :  मुख्यमंत्री धामी
Next: एक सप्ताह की जांच डेढ़ माह बाद भी पूरी नहीं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.