Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एक सप्ताह की जांच डेढ़ माह बाद भी पूरी नहीं
  • देहरादून

एक सप्ताह की जांच डेढ़ माह बाद भी पूरी नहीं

RNS INDIA NEWS 11/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   मसूरी वन प्रभाग में चार सौ ट्री गार्ड की खरीद में अनियमितता के आरोपों की जांच डेढ़ माह बाद भी पूरी नहीं हो पायी है। जबकि पीसीसीएफ ने इस मामले की जांच कर रिपोर्ट एक सप्ताह में मांगी थी। जांच में देरी पर अब जांच अधिकारी सीएफ यमुना को रिमाइंडर भेजकर जल्द जांच रिपोर्ट मांगी गई है। दरअसल पिछले साल जोगीवाला से सहस्रधारा रोड पर खैरी मानसिंह तक सड़क का चौड़ीकरण किया गया था। जिसके लिए एक हजार से ज्यादा पेड़ काटे गए थे। उनके बदले वन विभाग ने सड़क किनारे पौधे लगाए हैं। जिनकी सुरक्षा के लिए डिवीजन स्तर पर चार सौ ट्री गार्ड खरीदे जाने थे। ये ट्री गार्ड जैम पोर्टल के माध्यम से खरीदे गए। आरोप था कि जैम पोर्टल पर टेंडर करते हुए भी नियमों की अनदेखी की गई थी। ये भी आरोप था कि विभागीय खरीद नियमावली के अनुसार इतनी बड़ी खरीद के लिए एक समिति बनाई जानी थी, जो उस खरीद को वैरिफाई करने के बाद उसे अप्रूव भी करती। लेकिन समिति भी नहीं बनाई गई थी। इसके अलावा इसके लिए कोई वित्तीय स्वीकृति भी नहीं ली गई थी। जबकि टेंडर में दिए गए स्पेशिफिकेशन के अनुसार ट्री गार्ड भी नहीं बनाए गए। इनमें लोहे के एंगल की जगह पत्तियां और पाउडर कोटेड पेंट की जगह सामान्य पेंट किया गया था। जबकि कीमत दिए गए स्पेशिफिकेशन के अनुसार लगाई गई थी। पीसीसीएफ डा. धनंजय मोहन ने जांच सीएफ यमुना को सौंपकर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन अब तक जांच पूरी नहीं हो पायी है। इस पर नाराजगी जताते हुए वन मुख्यालय ने जांच जल्द पूरी कर रिपोर्ट देने का रिमाइंडर भेजा।
सीसीएफ गढ़वाल नरेश कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आयी है। इसके लिए मुख्यालय से रिमाइंडर आया है,जिसे जांच अधिकारी को भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुपये को डॉलर में बदलने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा
Next: आचार संहिता में मुख्यमंत्री और मंत्री कर रहे लोकलुभावन घोषणाएं: माहरा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.