Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर ब्लॉक में भाजपा को झटका, चारों जिला पंचायत सीटें गंवाई
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर ब्लॉक में भाजपा को झटका, चारों जिला पंचायत सीटें गंवाई

RNS INDIA NEWS 01/07/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  रुद्रपुर ब्लॉक की चारों जिला पंचायत सीट पर भाजपा को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। प्रतापपुर, कुरैया और दोपहरिया सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जबकि भंगा सीट पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने निर्दलीय चुनाव जीतकर अपने दबदबे को कायम रखा है। चुनाव परिणाम आने के बाद जहां विधायक तिलकराज बेहड़ ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, वहीं रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा और किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को बड़ा झटका लगा है। जिला पंचायत सीटों की भौगोलिक स्थिति के अनुसार किच्छा विधानसभा में प्रतापपुर, दोपहरिया जिला पंचायत क्षेत्र का पूरा हिस्सा आता है। वहीं कुरैया जिला पंचायत क्षेत्र का दो तिहाई भाग किच्छा और एक तिहाई रुद्रपुर विधानसभा में आता है। जबकि भंगा जिला पंचायत क्षेत्र का लगभग एक तिहाई भाग किच्छा और दो तिहाई भाग सितारगंज विधानसभा में आता है। प्रतापपुर जिला पंचायत सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी प्रेम प्रकाश ने 10080 मत लेकर 2427 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित प्रत्याशी जितेन्द्र कुमार गौतम को हराया। जितेन्द्र कुमार गौतम को 7653 और निर्दलीय प्रत्याशी महेश चंद्र सागर को 2111 वोट प्राप्त हुए। दोपहरिया सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी गुरदास कालरा ने 8331 मत लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित जसविंदर सिंह उर्फ बंटी खुराना को 3113 वोट से हराया। बंटी खुराना को 5218 और निर्दलीय प्रकाश चंद्र पाठक को 745 वोट मिले। कुरैया सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुनीता सिंह ने 9031 वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित कोमल चौधरी को 350 वोटों से हराया। कोमल चौधरी को 8681 और निर्दलीय फरहा को 4276 मत प्राप्त हुए। इधर, भंगा सीट पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए 9268 मत लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस समर्थित बुशरा मलिक को 3474 वोटों से हराया। बुशरा मलिक को 5794 और निर्दलीय शिवांगी गंगवार को 1761 वोट प्राप्त हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जिला पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी
Next: 02 अगस्त को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.