Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 02 अगस्त को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त
  • अल्मोड़ा

02 अगस्त को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त

RNS INDIA NEWS 01/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 20वीं किस्त शनिवार, 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के सेवापुरी विकासखंड के ग्राम बनौली से वर्चुअल माध्यम से जारी की जाएगी। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रसारित होगा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड शासन के संयुक्त सचिव से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद में भी व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, मटेला में होगा, जहां बड़ी संख्या में लाभार्थी किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक लाभार्थियों को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए ग्राम, न्याय पंचायत, विकासखंड और जनपद स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके साथ ही सभी रेखीय विभागों को अपने-अपने विभागीय स्टॉल सजाकर योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी किसानों को देने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रत्येक स्तर पर किसानों को दिखाया जाए और विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहें। ग्राम स्तर पर नियुक्त वीएनओ को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि पीएम किसान योजना से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान मौके पर ही किया जाए। साथ ही जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी मुख्य कृषि अधिकारी को दिए हैं। जनपद प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों तक योजना के लाभ और जानकारी को पहुंचाना है, जिससे उन्हें भविष्य में कोई परेशानी न हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रपुर ब्लॉक में भाजपा को झटका, चारों जिला पंचायत सीटें गंवाई
Next: लोकसेवक से गालीगलौच व शांतिभंग मामले में दोषी पर लगा जुर्माना

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.31.24_11zon
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.