Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग में चोरों ने चार दुकानों के तोड़े ताले
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में चोरों ने चार दुकानों के तोड़े ताले

RNS INDIA NEWS 18/10/2022
default featured image

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में सोमवार रात चार दुकानों में ताले तोड़े गए। हालांकि तीन दुकानों में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ किंतु एक मोबाइल की दुकान से करीब एक लाख के मोबाइल चोरी कर लिया गया है। प्रभावित व्यापारियों ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी है जिसके बाद पुलिस की एक इन्वेस्टिगेशन टीम ने दुकानों का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार बीती रात रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार एसबीआई के पास शिशुपाल सिंह की मोबाइल दुकान का ताला तोड़ा और यहां से करीब दस मोबाइल जिनकी कीमत करीब एक लाख थी, चोरी कर दिए। वहीं पास में ही मनमोहन शुक्ला की शुक्ला शूज एजेंसी और इमरान की मोबाइल दुकान का ताला तोड़ दिया। जबकि 50 मीटर दूर अरविंद चौधरी की मोबाइल की दुकान का भी ताला तोड़ दिया गया। हालांकि तीन दुकानों से कोई चोरी नहीं की गई। व्यापारी शिशुपाल ने बताया कि दुकान से करीब दस मोबाइल चोरी के गए हैं, जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये हैं। वही मनमोहन शुक्ला ने बताया कि उनकी दुकान का ताला तोड़ा गया। अरविंद चौधरी ने बताया कि उनकी दुकान का ताला भी तोड़ा गया। सभी दुकानदारों को घटना की जानकारी तब मिली जब वह सुबह अपनी दुकान खोलने आए। सुबह घटना की जानकारी पीड़ित व्यापारियों द्वारा कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस को दी गई जिसके बाद एक इन्वेस्टिगेशन टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने संबंधित मोबाइल दुकान के अंदर का निरीक्षण किया। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है। इधर, घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से नगर के सभी दुकानों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना और नगर अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल ने पुलिस से दुकानों की कड़ी सुरक्षा की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 21 अक्तूबर को बिड़ला परिसर में चयन शिविर होगा आयोजित
Next: युवा उद्यमी प्रकाश ने लगाया गांव में 500 किलोवाट का सोलर प्लांट

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

फील्ड में नहीं पहुंच रहे पंचायत अधिकारी, डीएम ने किए आदेश जारी

RNS INDIA NEWS 07/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

आठ सूत्री मांगों को लेकर जिला प्रधान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 05/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
  • डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.