Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश
  • रुद्रप्रयाग

डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/02/2026
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   आगामी चारधाम यात्रा के पर्यावरण अनुकूल संचालन के लिए जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में विभागीय अधिकारियों, निकायों और एजेंसियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा अवधि के दौरान उत्पन्न होने वाले कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण, संग्रहण एवं पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की गई।   बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व में किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली और निर्देशित किया कि इस वर्ष ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और डिपॉजिट रिफंड स्कीम के माध्यम से कूड़ा निस्तारण को बढ़ावा दिया जाए। जिससे यात्रियों को प्लास्टिक बोतल, रैपर आदि वापस जमा कराने के लिए प्रेरित किया जा सके। इसके साथ ही स्थानीय व्यापारियों, होटल एसोसिएशन, दुकानदारों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स को स्वच्छता अभियान से जोड़ते हुए व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। इसके लिए क्यूआर कोड, साइन बोर्ड, होर्डिंग्स, टिकटों पर स्वच्छता संदेश, सार्वजनिक उद्घोषणाओं और अन्य दृश्य-श्रव्य माध्यमों के जरिए कूड़ा न फैलाएं, पर्यावरण बचाएं का संदेश प्रत्येक यात्री तक पहुंचाया जाएगा। जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर संचालित होटलों, ढाबों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु स्टार रेटिंग, ग्रीन बैजिंग जैसी प्रोत्साहनात्मक व्यवस्थाएं लागू करने तथा गंदगी फैलाने वालों पर दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही फूड सेफ्टी एवं हाइजीन मानकों के कड़ाई से पालन करने और डंडी-कंडी, घोड़ा-खच्चर संचालकों को भी स्वच्छता संदेश के प्रचार-प्रसार से जोड़ने की भी बात कही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के निर्देश
Next: नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

मुआवजे में गड़बड़ी पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.