Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • त्रियुगीनारायण में गुलदार ने गोशाला में घुसकर सात मवेशियों को मारा
  • रुद्रप्रयाग

त्रियुगीनारायण में गुलदार ने गोशाला में घुसकर सात मवेशियों को मारा

RNS INDIA NEWS 21/03/2026
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। जनपद के त्रियुगीनारायण में शुक्रवार रात गोशाला में घुसकर गुलदार ने सात मवेशियों को मार डाला। इनमें तीन दुधारु गाय, दो बैल और दो बछड़े शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नीलकंठ अवस्थी और जयंती देवी की गोशाला में गुलदार ने घुसकर मवेशियों को मार डाला। ग्राम प्रधान रुचि गैरोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन तिवारी और व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेमवाल ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की गतिविधि देखीं जा रही थीं लेकिन वन विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने क्षेत्र में पिंजरा लगाने, गश्त बढ़ाने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। लोगों ने वन कर्मियों के सामने अपना गुस्सा जाहिर कर गुलदार को पकड़ने और गांव में सुरक्षा देने की बात कही। वहीं रेंज अधिकारी विमल भट्ट ने कहा कि टीम मौके पर है और स्थिति का मुआयना किया जा रहा है। पीड़ितों को हरसंभव मदद दी जाएगी। वहीं इलाके में निगरानी रखी जा रही है।

बकरियों के झुंड पर हमला कर दो को मारा
नैनीताल हाईवे के बकरियां बैंड में शुक्रवार रात को गुलदार ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दो बकरियों को मार डाला। चरवाहों ने किसी तरह गुलदार को वहां से भगाया। पशुपालक सुरेंद्र ने बताया कि आधी रात्रि को गुलदार आया और दो बकरियों को मार डाला। उन्होंने शासन-प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यमुनोत्री हेलिपैड के सेफ्टी ऑडिट की तैयारी, हेली सेवा पर फिर उम्मीद
Next: बीकेटीसी अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर केस

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.