Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुड़की में तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

रुड़की में तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 13/08/2024
rns featured image new

-रुड़की में नेहरू स्टेडियम से शताब्दी द्वार आई आई टी तक संचालित हुई तिरंगा बाइक रैली।
-मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान।

रुड़की(आरएनएस)।    भारतीय जनता पार्टी रुड़की ने मंगलवार को रुड़की में भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली निकाली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेहरू स्टेडियम से रैली को हरी झंडी दिखाते हुए बाइक चलाई। उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए आम नागरिकों में जागरूकता को बढ़ाना है। भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि इस रैली के माध्यम से भाजपा ने यह संदेश दिया कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हमे एक साथ खड़े रहना होगा। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि इस रैली के द्वारा लोगों को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने और एकता के साथ खड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में युवाओं को लीड करते युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने और साथ में प्रतिभाग करने पर आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के आने से युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। रैली नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए नगर निगम रुड़की के सामने से होते हुए चंद्रशेखर चौक से मोड़ लेते हुए सिविल लाइन होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर सपन्न हुई।
रैली के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। रैली में भाग लेने वालों में पूर्व मंत्री कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, जिला प्रभारी आदित्य चौहान, जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, मयंक गुप्ता, सुशील त्यागी, राकेश गिरी, पवन तोमर, नीतू सिंह ,गोविंद पाल ,मोहित राष्ट्रवादी ,सागर गोयल, राजकमल पुंडीर , भीम सिंह, चतरसेन, सूर्यवीर मलिक, सोनू धीमान, सावित्री मंगला, प्रदीप पाल,सतीश सैनी, गीता कार्की, नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, विकास प्रजापति, सुशील रावत, विभोर सेठी, दीपक पांडे, धीर सिंह, तरुण शर्मा, सुमित चौहान, कुशाग्र गर्ग, आदित्य सैनी, हिमांशु शर्मा, प्रदीप त्यागी, विवेक कंबोज, आदेश सैनी ,एडवोकेट नवीन जैन, आशीष पंडित, आकाश जैन,अनुज सैनी आदि मौजूद रहे।

बंग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार बंद करो के लगे नारे
नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर किए जा रहे अत्याचार बंद करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ जो कुछ हो रहा है ठीक नहीं हो रहा है। तत्काल हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगने के साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के कार्यालय में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
Next: उत्तराखंड ग्रामीण बैंक और राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग के मध्य हुआ एमओयू

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.