Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रुड़की में बूंदाबांदी से तापमान गिरा
  • हरिद्वार

रुड़की में बूंदाबांदी से तापमान गिरा

RNS INDIA NEWS 27/04/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। रुड़की समेत आसपास के इलाकों में बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी होने से अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री से घटकर 35.5 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान घटने से लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली। हालांकि दोपहर के समय उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान भी किया। शुक्रवार देर रात से ही मौसम खराब होने लगा था। आंधी-तूफान के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। शनिवार सुबह मौसम बढ़िया हो गया था। चटख धूप खिली हुई थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास आसमान में बादल छाने लगे थे। इसके बाद दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई। तेज धूप भी निकली। इस दौरान बीच-बीच में बिजली भी गुल रही। तापमान में आई गिरावट के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि दोपहर के समय उमसभरी गर्मी ने परेशान किया। शाम के समय फिर से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से मिली राहत के बीच बाजारों में लोगों की चहल पहल भी रही। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में किसान काफी परेशान दिखे। चिंता की लकीरें उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। किसानों को डर था कि अधिक बारिश हुई तो गेहूं की फसल चौपट हो जाएगी। कृषि मौसम वेधशाला आईआईटी रुड़की से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फैक्ट्री से एलईडी टीवी चोरी करने वाला दबोचा
Next: शारीरिक शोषण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.