Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
  • हरिद्वार

लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

RNS INDIA NEWS 14/07/2021
rns featured image new

रुडक़ी। लगातार हो रही बारिश से नगर व देहात में कई जगह गलियों में और सडक़ों पर बारिश का पानी भरने से आवागमन बाधित हुआ है। गन्ने के खेतों में पानी भरने से निराई गुड़ाई व खाद डालने का काम बंद हो गया है। लक्सर क्षेत्र में सोमवार देर रात से बारिश शुरू हो गई थी। इसके बाद मंगलवार दिन में भी अच्छी खासी बरसात हुई। हालांकि शाम को बारिश रुक गई थी। इसके बाद देर रात से बारिश फिर होने लगी। बुधवार दिन के समय भी लगातार तेज बारिश होती रही। बारिश के कारण क्षेत्र में लोगों का सामान्य कामकाज प्रभावित हुआ। कस्बे में लक्सर गांव, लक्सरी, केशवनगर, पुराना अस्पताल और रेलवे कालोनी सहित कई मोहल्लों में सडक़ों और गलियों में जलभराव हो गया। महेंद्र शर्मा, सुजाता शर्मा, देव सिंह, रामप्रसाद आदि ने बताया कि जलभराव के चलते उन्हें घर से बाहर आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। उधर, देहात क्षेत्र में कई जगह आबादी के अलावा बाहरी रास्तों पर भी बारिश का पानी भरने से समस्या हुई। किसान सुबेराम, करण सिंह, तेजपाल सिंह, भोला, सुमित कुमार ने बताया कि पानी की जितनी जरुरत थी, उससे काफी ज्यादा बारिश हुई है। हालांकि इससे फसलों को कोई नुकसान नहीं है। पर ज्यादा बारिश होने से गन्ने के खेतो में नमी अधिक हो गई है। इस कारण अब कम से कम चार पांच दिन तक उनकी निराई गुड़ाई करने के बाद खाद डालने का काम बंद हो गया है। हालांकि अब किसानों के लिए धान की रोपाई का काम आसान हो गया है। खेत पहले से ही पानी से लबालब होने के कारण बिना सिंचाई की रोपाई की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता
Next: नगर परिषद परवाणू की मासिक बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.