Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोडवेज कर्मचारियों का मंडलीय कार्यालय पर बेमियादी धरना शुरू
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों का मंडलीय कार्यालय पर बेमियादी धरना शुरू

RNS INDIA NEWS 29/07/2022
rns featured image new

देहरादून। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद देहरादून क्षेत्र के कर्मचारियों ने संविदा-विशेष श्रेणी कर्मचारियों के नियमितिकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। गांधी रोड स्थित मंडलीय कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मेजपाल सिंह ने कहा कि परिषद ने सातवें वेतनमान के अनुसार आवास भत्ता और एरियर का भुगतान करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रबंधन को आंदोलन को नोटिस दिया था, लेकिन मांगों का निराकरण नहीं किया गया, जिस कारण कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ता है। क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश पेटवाल ने कहा कि निगम प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर जसविंदर सिंह, जितेंद्र रावत, दीपचंद, शुकुलाल, जल सिंह, स्वराज सिंह, वीर सिंह, संत कुमार त्यागी, अमरजीत सिंह, सतीश कुमार, सोमप्रकाश, प्रदीप कुमार, जगदीश कुमार, रजनीमोहन, माधव सिंह, दिनेश पंत, प्रेम सिंह रावत, विपिन बिजल्वाण, भोला जोशी, संजय डोभाल, सोहनलाल, महेश कुमार समेत देहरादून मंडल के विभिन्न डिपो के कर्मचारी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ हेली सर्विस का झांसा देकर ठगी के आरोपी को दून लाई पुलिस
Next: मसूरी में करीब चार किलोमीटर टू लेन बाईपास टनल बनाने की योजना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.