Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रोडवेज बस की चपेट में आकर रेल कर्मी की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

रोडवेज बस की चपेट में आकर रेल कर्मी की मौत

RNS INDIA NEWS 31/08/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  बाजपुर रोड पर रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में रेलकर्मी की मौत हो गई। श्यामपुरम निवासी 37 वर्षीय इंद्र प्रकाश पुत्र जयप्रकाश रेलवे विभाग में गैंगमैन के पद पर गूलरभोज में तैनात था। सुबह वह बाइक से लालकुआं-गूलरभोज ड्यूटी जाने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान अग्निशमन विभाग के पास काशीपुर से बरेली जा रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद फायर विभाग के चालक सोमवीर पंवार, फायरमैन प्रकाश चंद्र, अर्जुन सिंह, सनी कुमार व आकाश गैरोला ने घायल इंद्र प्रकाश को रेस्क्यू कर विभागीय वाहन से एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस पर परिजन उसे मुरादाबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था तथा परिवार पिछले एक वर्ष से श्यामपुरम में किराये के मकान में रह रहा है। अचानक हुए इस हादसे से घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है। थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि एहतियातन बस जब्त की गई है। मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पटवारी की संदिग्ध मौत में कार्रवाई को आईटीआई थाना घेरा
Next: बाजपुर में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे दो अस्पताल सील

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.