Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पटवारी की संदिग्ध मौत में कार्रवाई को आईटीआई थाना घेरा
  • ऊधम सिंह नगर

पटवारी की संदिग्ध मौत में कार्रवाई को आईटीआई थाना घेरा

RNS INDIA NEWS 31/08/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  बाजपुर में तैनात पटवारी दौलत सिंह की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज होकर जसपुर विधायक आदेश चौहान व ग्रामीणों के साथ आईटीआई थाना घेराव कर न्याय की मांग उठाई। उन्होंने चार सितंबर तक मामले का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उल्लेखनीय है कि 27 अगस्त को काशीपुर निवासी पटवारी दौलत सिंह की मौत हुई थी। परिजनों के अनुसार, मौके पर उनकी पत्नी ने बताया कि उन्होंने पंखे से लटककर आत्महत्या की है। लेकिन ग्राम तालमपुर निवासी मृतक के भाई ने पत्नी व सास पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस ने लापरवाही बरती और अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी आक्रोश में रविवार को परिजन, विधायक व ग्रामीण थाने पहुंचे और नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर सीओ दीपक सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को आश्वस्त किया कि पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। गौरतलब है कि डीएम नितिन भदौरिया ने पहले ही मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। जांच अधिकारी के रूप में एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया है। वहीं परिजनों का कहना है कि यदि चार सितंबर तक मामले का खुलासा नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री की माता पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का पुतला फूंका
Next: रोडवेज बस की चपेट में आकर रेल कर्मी की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.