Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रिश्तेदार ने किया 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म, 7 माह की गर्भवती होने पर लगा पता
  • देहरादून

रिश्तेदार ने किया 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म, 7 माह की गर्भवती होने पर लगा पता

RNS INDIA NEWS 08/11/2021
default featured image

देहरादून। 13 वर्षीय किशोरी के साथ घर में आए रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। हाल में बच्ची की तबीयत खराब हुई तो उसकी मां डाक्टर के पास लेकर गईं। वहां जांच में पता लगा कि वह सात महीने की गर्भवती है। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना डालनवाला थाना क्षेत्र की है। बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ डालनवाला थाने में तहरीर दी। कहा कि उनकी बेटी की हाल में तबीयत खराब हुई। इस पर वह उसे अस्पताल ले गईं। वहां जांच के दौरान पता चला कि उनकी बेटी तो सात माह की गर्भवती है। इसके बारे में जब किशोरी से पूछा गया तो इसका आरोप उसने उनकी बुआ के बेटे पर लगाया। वह बीते जनवरी से मार्च तक उनके घर में रहा। किशोरी ने कहा कि वह लंबे समय से उसके साथ गलत काम करता रहा। इस बारे में मां बाप को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बात को लेकर किशोरी डर गई। इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वह मूल रूप से बिजनौर जनपद का रहने वाला है। पुलिस बच्ची के बयान दर्ज करने के साथ ही आरोपी की तलाश कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 500 संविदा कर्मचारियों ने लिया सामूहिक अवकाश
Next: 10 नवंबर को छठ पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.