Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तीर्थनगरी ऋषिकेश में मिलेंगे गोबर गैस के आधुनिक तकनीक से बने सिलेंडर
  • देहरादून

तीर्थनगरी ऋषिकेश में मिलेंगे गोबर गैस के आधुनिक तकनीक से बने सिलेंडर

RNS INDIA NEWS 01/02/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में अब गोबर गैस के आधुनिक तकनीक से बने सिलेंडर मिलेंगे। खास बात यह कि उक्त सिलेंडर पूरी तरह से सुरक्षित है, इसमें ब्लॉस्ट आदि होने की संभावना नहीं है। रविवार को ऋषिकेश में शिव शक्ति गैस एजेंसी का उद्घाटन गन्ना एवं चीनी विकास उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भगतराम कोठारी एवं पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत ने किया। दर्जाधारी भगतराम कोठारी ने कहा कि देश तेजी से विकसित हो रहा है। भाजपा के शासनकाल में प्रत्येक घर में लकड़ी के चूल्हे से निजात मिली है और घर-घर में गैस सिलेंडर पहुंचा है। एजेंसी मालिक उमराव सिंह पंवार ने बताया कि कम्पोजिट सिलेंडर की मुख्य तौर पर तीन विशेषताएं हैं । यह सिलेंडर मेटल बॉडी सिलेंडर के मुकाबले काफी आधुनिक और लगभग आधे वजन के हैं। इसे महिलाओं के लिए भी उठाना आसान है। पारदर्शिता होने से ग्राहक इन सिलेंडरों में गैस के स्तर को देख सकेंगे। यह सिलेंडर ब्लास्ट प्रूफ है और आग लगने पर इनमें विस्फोट नहीं होता है। इससे जानमाल का नुकसान नहीं होता है। नागपुर स्थित कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड समूह की कंपनी एलिट गोबर गैस कम्पोजिट एलपीजी सिलेंडर के साथ गैस सेवाएं उपलब्ध कराता है। कॉन्फिडेंस समूह एशिया का एक बड़ा एलपीजी सिलेंडर निर्माता और एलपीजी बोटलर है। यह समूह गोबर गैस ब्रांड के रसोई गैस सिलेंडर लोगों को मुहैया करा रहा है। मौके पर गौरव कैंथोला, पूरण पुंडीर, शैलेन्द्र पंवार, शक्ति पंवार, विनोद पुरोहित, हरीश भंडारी, देवेश बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने गाजीपुर बार्डर पहुंचकर किसान आंदोलन को दिया समर्थन
Next: नगर कांंग्रेस अल्मोड़ा ने किया चार बूथ कांंग्रेस कमेटियों का गठन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.