Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बदरीनाथ मार्ग पर बारिश से सड़क का एक हिस्सा ध्वस्त
  • देहरादून

बदरीनाथ मार्ग पर बारिश से सड़क का एक हिस्सा ध्वस्त

RNS INDIA NEWS 24/08/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर ब्रह्मपुरी के पास बारिश से सड़क का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया है। सड़क टूटने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है। यहां पर सड़क दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। एनएच श्रीनगर डिवीजन ने सड़क को बनाने के लिए 20 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा है। चार दिन पूर्व शुक्रवार और शनिवार को मूसलाधार बारिश से गढ़वाल क्षेत्र की कई सड़कें टूट गई हैं। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर तपोवन से आगे ब्रह्मपुरी के पास बारिश से सड़क का एक हिस्सा भी टूट गया है। करीब 15 मीटर सड़क टूटने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है। एक साथ दोनों छोर से वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर भी सड़क की हालत खराब हो गई है। समाजिक कार्यकर्ता सत्यपाल सिंह राणा ने लोनिवि से सड़क को शीघ्र बनाने की मांग की है। उधर, एनएच श्रीनगर डिवीजन के सहायक अभियंता बीएन द्विवेदी ने बताया कि बारिश के कारण सड़क टूटने से दिक्कत आ रही है। जहां पर सड़क का हिस्सा ध्वस्त हुआ है, वहां पर बैरियर लगाया है, ताकि कोई दुर्घटना न हो। उन्होंने बताया की सड़क को जल्द फिर से बनाने के लिए एचएच ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 20 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए भेजा गया है। जल्द सड़क को बना दिया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी एसडीएम के बर्खास्तगी की मांग को लेकर फूंका पुतला
Next: युवक को रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह ने बनाया शिकार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.