Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रिजॉर्ट में आग लगाने के आरोप में तीन गिरफ्तार
  • देहरादून

रिजॉर्ट में आग लगाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/03/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। विकासनगर में ग्राम पश्चिमीवाला के रिजॉर्ट में आग लगाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक अल्मोड़ा के रानीखेत का रहने वाला है, जबकि दो आरोपी हरबर्टपुर और सहसपुर के रहने वाले हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। बतादें कि पश्चिमीवाला में आनंद वाटिका नाम से एक रिजॉर्ट है। होली के दिन वहां एक पक्ष के लोग पार्टी कर रहे थे। इतने में वहां दूसरे पक्ष के लोग पहुंच गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। यह देख रिजॉर्ट के मालिक ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बाहर कर रिजॉर्ट में ताला लगा दिया, लेकिन इन्हीं में से कुछ लोग बाद में रिजॉर्ट के बाहर पहुंचे और तोड़फोड करते हुए वहां आग लगा दी। रिजॉर्ट बांस और घास का बना हुआ था, इसलिए कुछ ही देर में वह पूरा जल गया। रिजॉर्ट मालिक राहुल पुत्र सुरेश कुमार निवासी मेहूंवाला विकासनगर की तहरीर पर पुलिस ने 20 से अधिक युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिसमें दो लोगों को नामजद भी किया था। प्रभारी निरीक्षक विकासनगर विनोद गुसाईं ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में सागर पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम फतेहपुर ग्रांट हरबर्टपुर, दिनेश सिंह बिष्ट पुत्र नरसिंह, निवासी ग्राम शीतलाखेत तहसील रानीखेत जिला अल्मोड़ा, हाल निवास ग्राम जस्सोवाला के अलावा अंकुश पुत्र ओमपाल निवासी जस्सोवाला थाना सहसपुर जनपद देहरादून, आयुष उर्फ गोलू पुत्र अशोक कुमार निवासी फतेहपुर ग्रांट थाना सहसपुर और राहुल उर्फ हन्नी निवासी फतेहपुर ग्रांट थाना सहसपुर के नाम सामने आए। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। रविवार देर रात पुलिस ने घटना में शामिल सागर पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर ग्रांट हरबर्टपुर विकासनगर, दिनेश सिंह बिष्ट पुत्र नरसिंह निवासी ग्राम सीतलाखेत तहसील रानीखेत जिला अल्मोड़ा हाल निवासी ग्राम जस्सोवाला और अंकुश कटारिया पुत्र ओमपाल निवासी जस्सोवाला थाना सहसपुर को आसन बैराज से गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को दी मंजूरी, चंद्रयान-4 की लॉन्चिंग पर आया बड़ा अपडेट; जानें क्या बोले इसरो प्रमुख
Next: हल्द्वानी में अलग-अलग स्थानों पर तीन शव मिले

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.