Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हल्द्वानी में अलग-अलग स्थानों पर तीन शव मिले
  • नैनीताल

हल्द्वानी में अलग-अलग स्थानों पर तीन शव मिले

RNS INDIA NEWS 17/03/2025
dead body

हल्द्वानी(आरएनएस)। हल्द्वानी में सोमवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर तीन शव मिलने के बाद हड़कंच मच गया। वनभूलपुरा में युवक की लाश नाले में मिली जबकि जेल रोड पर टेंपो के भीतर ही चालक का शव बरामद हुआ। वहीं हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास बेरीपड़ाव में भी एक युवक का शव मिला है। दो की शिनाख्त हो गई है जबकि तीसरे की तफ्तीश की जा रही है। सोमवार को एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी को सुबह के समय सूचना मिली कि मछली बाजार से गांधीनगर को आने वाले नाले में एक युवक का शव पड़ा है। शव को पुलिस ने नाले से बाहर निकाला और शिनाख्त के लिए लोगों से पूछताछ की लेकिन पहचान नहीं हो पाई। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष आंकी जा रही है। युवक की जेब से एक डायरी मिली है। वहीं दूसरे मामले में जेल रोड के पास टेंपो के अंदर से शव बरामद हुआ। पुलिस ने बचीनगर मुखानी निवासी 43 वर्षीय जीत सिंह सैनी पुत्र इंदर सिंह सैनी के रूप में शिनाख्त की है। वह टेंपो चलाते थे। रविवार की शाम वह टेंपो लेकर निकले थे, मगर घर नहीं लौटे। इसके अलावा हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास पटरी के किनारे बेरीपड़ाव हल्दूचौड़ निवासी 25 वर्षीय सोनू बिष्ट उर्फ सूरज पुत्र श्याम सिंह बिष्ट बेसुध हालत में मिला। उसे बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिजॉर्ट में आग लगाने के आरोप में तीन गिरफ्तार
Next: पुलिस की मौजूदगी में लगाए मुख्य बाजार में स्मार्ट मीटर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.