Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रियलिटी शो बिग बॉस में दिखेंगी उत्तराखंड की डोनल बिष्ट
  • देहरादून

रियलिटी शो बिग बॉस में दिखेंगी उत्तराखंड की डोनल बिष्ट

RNS INDIA NEWS 01/10/2021
default featured image

देहरादून। रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में उत्तराखंड के चमोली की डोनल बिष्ट भी नजर आएंगी। डोनल का बिग बॉस में जाना तय हो गया है। वे टेलीविजन और वेब सीरीज की दुनिया का चिर-परिचित चेहरा हैं। ग्लैमर वर्ल्ड में आने से पहले वे एक न्यूज चैनल में बतौर एंकर काम कर रही थीं। बिग बॉस का यह सीजन दो अक्तूबर से कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा। डोनल ने डीडी नेशनल के लिए चित्रहार (2015) भी होस्ट किया है। वे सबसे पहले टीवी शो ‘एयरलाइंस’ में नजर आई थीं। इसके बाद ‘टि्व्स्ट वाला लव’ में लीड रोल में दिखीं, जिसमें उन्होंने डॉक्टर शैली का किरदार निभाया था। ‘कलश-एक विश्वास’ में डोनल ने साक्षी देओल की भूमिका अदा की थी। इसके अलावा वे ‘एक दीवाना था’, ‘लाल इश्क’ और ‘दिल तो हैप्पी है जी’ में भी काम कर चुकी हैं। डोनल सोशल मीडिया में काफी सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर की संख्या एक मिलियन के करीब है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में उन्होंने बेबाकी से अपनी राय रखी थी। कभी वे ब्यूटी टिप्स देती नजर आती रहीं तो कभी अपने अनुभव भी प्रशंसकों से साझा करती रहीं। दर्शकों को भी उन्हें बिग बॉस-15 में देखने का इंतजार है। डोनल ने पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद मॉडलिंग और एक्टिंग में करियर बनाया है। चित्रहार की एंकरिंग से टेलीविजन की दुनिया में शुरुआत करने के बाद डोनल ने स्टार प्लस, लाइफ ओके जैसे कई चैनल में सीरियल्स किए। एक शार्ट वेब सीरीज में भी डोनल बिष्ट ने अभिनय किया है।
डोनल के अलावा एक्टर प्रतीक सहजपाल, उमर रियाज, एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और कोरियोग्राफर निशांत भट्ट भी यहां नजर आएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नर्सिंग एंड पैरामेडिकल एम्प्लॉयी वैल्फेयर एसोशिएशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
Next: पिता और उनके 2 पुत्रों ने टिहरी झील में तैरकर रचा इतिहास

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.