Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
  • हरिद्वार

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 08/03/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  रसोई गैस के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋषिकुल तिराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकारी अध्यक्ष विशाल प्रधान के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। घरेलू सिलेंडर की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग जोर-शोर से उठाई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है। कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि सरकार को तुरंत रसोई गैस के दाम कम करने चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि महंगाई से जनता परेशान है, लेकिन सरकार जनसमस्याओं को अनदेखा कर रही है।इस प्रदर्शन में सरिता शर्मा, अनिल ठाकुर, धर्मपाल, आनंद राठौर, राहुल राठौर, निखिल सोदाई, जावेद आलम, नरेंद्र जोगी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्र, विष्णु, शुभम रावत, शिवम वाल्मीकि, अक्षय सैनी, मुस्तकीम, दीपक गौतम, जीतू, सार्थक ठाकुर, रवि विमल और सौरभ सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।रसोई चलाना मुश्किल कर दिया: प्रधानयूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विशाल प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम लोगों के लिए रसोई चलाना मुश्किल कर दिया है। कांग्रेस नेता संजय सैनी ने चेताया कि यदि रसोई गैस की कीमतें कम नहीं की गईं तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फेसबुक की ‘विदेशी’ दोस्त ने शिक्षक को लगाया नौ लाख का चूना
Next: महाप्रशिक्षण अभियान में बूथ प्रबंधन और सोशल मीडिया पर दिया प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.