Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीखेत शहर की 151वीं वर्षगाँठ के अवसर पर दो दिवसीय रानीखेत महोत्सव का आयोजन
  • अल्मोड़ा

रानीखेत शहर की 151वीं वर्षगाँठ के अवसर पर दो दिवसीय रानीखेत महोत्सव का आयोजन

RNS INDIA NEWS 22/01/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा/रानीखेत। रानीखेत शहर की 151वीं वर्षगाॅठ के अवसर पर दो दिवसीय रानीखेत महोत्सव का आयोजन नर सिंह मैदान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा द्वारा दिनाॅंक 23 जनवरी, 2021 को 10:00 बजे किया जायेगा। इस दो दिवसीय महोत्सव में अनेक साहसिक गतिविधियाॅ आयोजित की जायेंगी जिसमें हाॅट एयर बैलून, साईकिलिंग, मैराथन, लाॅन टेनिस एवं बर्ड वाचिंग प्रतियोगितायें आयोजित होंगी।  महोत्सव के प्रथम दिन 12:00 बजे से साईकिलिंग का आयोजन दो वर्गों में आयोजित की जायेगी जिसमें 14 वर्ष से 25 वर्ष तक तथा 25 वर्ष से अधिक आयु के लोग प्रतिभाग करेंगे। यह रैली नर सिंह मैदान से प्रारम्भ होकर पुलिस थाना रानीझील, सेना अस्पताल होते हुए नर सिंह मैदान में समाप्त होगी। 2:30 बजे से हाईडिल गेट से बर्ड वाचिंग कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। महोत्सव में हाॅट एयर बैलून का आनन्द नर सिंह मैदान में लिया जा सकता है।
     कार्यक्रमों की श्रृखला में दिनाॅंक 24 जनवरी को 7:30 बजे से थाना गेट से बर्ड वाचिंग कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 11:00 बजे से 14 से 25 आयु वर्ग तथा 26 से 50 आयु वर्ग एवं 50 से अधिक से व्यक्ति/वरिष्ठ नागरिक मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करेंगे। यह मैराथन दौड़ कार्यक्रम स्थल से प्रारम्भ होकर डाकघर माल रोड एवं झूलादेवी मन्दिर से वापस होकर नर सिंह मैदान में समाप्त होगी। दोपहर 1:00 बजे से रानीखेत क्लब में रानीखेत टेनिस का आयोजन किया जायेगा। 2:30 बजे से होटल वेस्ट व्यू गेट के बर्ड वाचिंग कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस महोत्सव का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सांय 4:00 बजे होगा। इस महोत्सव में सभी प्रतियोगितायें प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क रखी गयी है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत अपूर्वा पाण्डे ने समस्त जनपदवासियों से इस दो दिवसीय महोत्सव को सफल बनाने के साथ ही कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अ०भा०वि०प० ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती की पूर्व संध्या पर किया दीपोत्सव
Next: लिंक रोड में जाम की समस्या से निजात दिलाएगी नवनिर्मित पार्किंग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.