Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लिंक रोड में जाम की समस्या से निजात दिलाएगी नवनिर्मित पार्किंग
  • अल्मोड़ा

लिंक रोड में जाम की समस्या से निजात दिलाएगी नवनिर्मित पार्किंग

RNS INDIA NEWS 22/01/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट में लिंक रोड स्थित पार्किंग के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि लिंक रोड स्थित पार्किंग का निर्माण पूर्ण कर दिया गया है जल्दी ही यहाॅ पर गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था हो जायेगी। उन्होंने बताया कि जिला योजना से इस पार्किंग का निर्माण लोनिवि द्वारा किया गया है जिसमें लगभग 30 टैक्सियों के पार्किंग की व्यस्था रहेगी।
    बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि लोनिवि से नगरपालिका को शीघ्र ही हस्तान्तरित की जायेगी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को एक प्रस्ताव पास कराते हुए किराया निर्धारण आदि की औपचारिकतायें पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि आये दिन लिंक रोड में जाम की समस्या रहती है इस उद्देश्य से यहाँ पार्किंग बनायी गयी है। उन्होंने कहा कि टैक्सियों से लोगों को बिठाने व उतारने का कार्य शीघ्र ही पार्किंग से संचालित किया जायेगा। अधिशासी अधिकारी को उन्होंने वहाॅ पर एक काउन्टर व एक शौचालय निर्माण करने के भी निर्देश दिये।          

इस बैठक में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि पार्किंग के बनने से जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल पायेगी। इस बैठक में उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर गौरव पाण्डे, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि विजय कुमार, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका श्याम सुन्दर प्रसाद, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी व टैक्सी यूनियन से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रानीखेत शहर की 151वीं वर्षगाँठ के अवसर पर दो दिवसीय रानीखेत महोत्सव का आयोजन
Next: चैंपियन को पार्टी में रखना आखिर बीजेपी की कौन सी मजबूरी : आप

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.