Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राम मंदिर निर्माण को देश भर में राम भक्तों से सहयोग लिया जाएगा
  • देहरादून

राम मंदिर निर्माण को देश भर में राम भक्तों से सहयोग लिया जाएगा

RNS INDIA NEWS 01/01/2021
rns featured image new

देहरादून। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए देश भर में राम भक्तों से सहयोग लिया जाएगा। विश्व हिन्दू परिषद इसके लिए सहयोग जुटाने के लिए घर-घर जाएंगे। प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान की घोषणा करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी ने कहा कि मकर संक्रांति 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में विहिप कार्यकर्ता उत्तराखंड के 14 हजार 526 गांव व 73 नगरों के 24 लाख परिवारों से सम्पर्क कर श्रीराम जन्मभूमि से सीधे जोडक़र रामत्व का प्रसार करेंगे। देश की हर जाति, मत, पंथ, सम्प्रदाय, क्षेत्र, भाषा के लोगों के सहयोग से राम मंदिर को राष्ट्र मंदिर के रूप में निर्मित किया जाएगा। राम भक्तों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि प्रत्येक राम भक्त से रामकाज के लिए बढ़ चढक़र आगे आने का आह्वान किया जा रहा है। इसके लिए निधि दानी के साथ ही समय दानी की भी आवश्यकता है। कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि को प्राप्त कर देश के सम्मान की रक्षा को पांच सदियों का संघर्ष किया गया है। मंदिर से जुड़ी इतिहास की सच्चाईयों को सर्वोच्च अदालत ने भी स्वीकार कर न्यास की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी ने पांच अगस्त को मंदिर निर्माण की पूजा की थी। तिवारी ने बताया कि मंदिर निर्माण की तैयारी तेजी से चल रही है। मुबंई, दिल्ली, चेन्नई, गुवाहाटी के आईआईटी, सीबीआरआई रुडक़ी, लार्सन एंड टूब्रो, टाटा के विशेषज्ञ इंजीनियर मंदिर की मजबूत नींव की ड्राइंग पर परामर्श कर रहे हैं। जल्द ही प्रारुप सामने होगा। पूरा मंदिर पत्थर से निर्मित होगा। प्रत्येक मंजिल की ऊचांई 20 फीट, लम्बाई 360 फीट, चौड़ाई 235 फीट है। इसमें लोहे का इस्तेमाल नहीं होगा। कहा कि देश की वर्तमान पीढ़ी को मंदिर के इतिहास की जानकारी दी जाएगी। लोगों की इच्छा के अनुरुप मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा किया जाएगा।
रणदीप पोखरिया को उत्तराखंड की जिम्मेदारी: प्रेसवार्ता में रणदीप पोखरिया को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति उत्तराखंड का मंत्री बनाने की अधिकारिक घोषणा भी की गई। इस दौरान विहिप उत्तराखंड के कार्यकारी अध्यक्ष रविदेव आनंद, सह प्रांत संगठन मंत्री अजय, आरएसएस के क्षेत्र कार्यवाह शशिकांत दीक्षित, प्रांत प्रचारक युद्धवीर, सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार, समिति के प्रांत प्रचार प्रमुख हिमांशु अग्रवाल भी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समय से कार्यवाही न करने पर किया निलंबित
Next: नए साल का जश्न मनाने जा रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.