Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नए साल का जश्न मनाने जा रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत
  • टिहरी

नए साल का जश्न मनाने जा रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत

RNS INDIA NEWS 01/01/2021
rns featured image new

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी में पंतवाड़ी-नागटिब्बा मार्ग पर 31 दिसंबर की रात एक कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे कार चालक और बिष्टौंसी के क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इडवालस्यूं पट्टी में बिष्टौंसी के क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरपाल सिंह बिष्ट (39) पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम श्रीकोट अपने तीन साथियों के साथ थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए नागटिब्बा जा रहे थे कि वहां पहुंचने से पहले ही उनकी कार रात करीब नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना का पता चलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कार में सवार तीन घायल दीपक रमोला, विपिन और यशपाल निवासी तीनों श्रीकोट को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जहां शुक्रवार को यमुना नदी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य के निधन पर जीएमवीएन अध्यक्ष महावीर रांगड़, पूर्व राज्य मंत्री नारायण सिंह राणा, मनमोहन सिंह मल्ल ,गीता रावत, राजेश नौटियाल, कुंवर सिंह पंवार, सुभाष रमोला, वीरेंद्र रावत और मोहन निराला आदि ने गहरा शोक जताया है।

ललूड़ीखाल के समीप कार खाई में गिरी, दो घायल 
बागवान-ललूड़ीखाल मोटर मार्ग पर कार के खाई में गिरने से दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों लोगों को खाई से निकालकर बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती करवाया है। थाना प्रभारी हिंडोलाखाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात ललूड़ी खाल के निकट कार बैक करते समय चालक नियंत्रण खो बैठा और कार लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में ललूड़ीखाल निवासी स्वास्थ्य कर्मी वीर सिंह नेगी और प्रधानपति धीरेंद्र सिंह सवार थे। ललूड़ीखाल से सिर्फ 100 मीटर दूर यह दुर्घटना हुई है। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को गहरी खाई से निकाल कर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। वीर सिंह के सिर और चेहरे पर चोट आई। वहीं, धीरेंद्र की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राम मंदिर निर्माण को देश भर में राम भक्तों से सहयोग लिया जाएगा
Next: कैसा रहेगा आपका दिन, देखिए राशिफल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर परिवहन विभाग ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अनियमितता मिलने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.