Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 8 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी
  • देहरादून

8 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी

RNS INDIA NEWS 26/10/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। आयुक्त राज्य कर सोनिका के निर्देश पर मुख्यालय के सीआई द्वारा इलेट्रिकल गुडस (एलईडी लाइट्स, लिथियम बैटरी), का व्यवसाय कर रही 4 फर्मों के व्यापार स्थलों पर छापेमारी की कार्यवाही की गयी। इकाई द्वारा जीएसटी रिटर्न के विश्लेषण एवं ई-वे बिल डाटा की जाथ में पाया गया कि इन फर्मी द्वारा आपस में खरीद-बिक्री दिखाकर करोड़ों की आई०टी०सी० को अग्रसारित किया जा रहा है, जबकि इन फर्मों का वास्तविक व्यापार नगण्य है।
हरिद्वार स्थित फर्मों का बकाया के कारण बिजली विभाग द्वारा इन फर्मों की बिजली काट दी गयी है। फिर भी ये फर्म करोड़ों मूल्य के ई-वे बिल बना रही हैं। इन फर्मों के गेट रजिस्टर में भी माल आने-जाने की प्रविष्टि नहीं है। इन्हीं फर्मों से जुड़ी सितारगंज स्थित एक फर्म की जांच पर यह पाया गया कि फर्म विगत 2 सालों से बंद है और उसके द्वारा भी हरिद्वार स्थित फर्मों के साथ मिलकर करोड़ों का व्यवसाय दिखाया जा रहा है।
ई-वे बिल डाटा ने वाहनों की वास्तविक यात्रा रूट एवं टोल प्लाजा क्रॉसिंग के साक्ष्य नहीं मिले, जिससे स्पष्ट है कि वस्तुओं की वास्तविक आपूर्ति नहीं हुई बल्कि केवल बिल ट्रेडिंग की गयी। जांच पर यह भी पाया गया कि फर्मों द्वारा दिखायी गयी खरीद-बिक्री एवं स्टाक में भारी अन्तर है। बिलिग का यह खेल मुख्यतः लिथियम बैटरी एवं इंटीग्रेटेड सर्किट में हो रहा था।
प्रथम दृष्ट्या इन फर्मों द्वारा कुल 8 करोड़ रुपए से ऊपर की जीएसटी चोरी का मामला प्रकाश में आया है। छापेमारी की कार्यवाही देर रात तक चली तथा छापे के दौरान फर्मों के व्यापार स्थल से टीमों द्वारा डिवाइस एवं अभिलेख अभिग्रहित किये गये हैं। जिनका विश्लेषण कर कार्य गतिमान है। कार्यवाही में कुल 10 टीमें गठित करते हुये 30 अधिकारियों को सम्मिलित किया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार के प्रयास ला रहे हैं रंग
Next: शराब के ठेके के बाहर दो युवकों में झगड़ा, एक ने दूसरे को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.