Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शराब के ठेके के बाहर दो युवकों में झगड़ा, एक ने दूसरे को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
  • देहरादून

शराब के ठेके के बाहर दो युवकों में झगड़ा, एक ने दूसरे को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

RNS INDIA NEWS 26/10/2025
rns featured image new

युवक की हत्या से आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन, शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम

ऋषिकेश(आरएनएस)। खारा स्रोत में अंग्रेजी शराब के ठेके के पास देर रात करीब शीशम झड़ी के एक युवक ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक को धारदार हथियार से मार डाला। आरोपी को थाना मुनि की रेती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं थाना पुलिस ने मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स के मोर्चरी में भेज दिया है। वहीं, सुबह गुस्साए स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने बदरीनाथ राजमार्ग स्थित खारा स्रोत पर जाम लगा दिया। अंग्रेजी शराब के पास हुई इस घटना से स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश फैल गया। लोक राय वार्ड सुबह अंग्रेजी शराब के सामने एकत्रित हो गए इस दौरान लोगों ने शराब का ठेका बंद करने की मांग की। परिजन राजमार्ग पर बैठ गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजलवान ने भी अंग्रेजी शराब के आसपास संचालित ठेली खोखों को हटाने के निर्देश दिए। मौके पर थाना मुनि की रेती पुलिस मौजूद रही, लेकिन परिजन नहीं माने।

मीट सप्लाई करता था युवक: मृतक अजेंद्र कंडारी नगर पंचायत तपोवन और नगर पालिका मुनि की रेती क्षेत्र में संचालित होटल, ढाबों और आसपास क्षेत्रों में मीट सप्लाई करता था। 25 अक्तूबर की देर रात मृतक खारास्रोत में अंग्रेजी शराब के ठेके के आसपास संचालित खोखों और ठेलियों से पैसे लेने के लिए पहुंचा था। यहीं मृतक और आरोपी में लड़ाई हो गई। दोनों को बीच पैसे के लेनदेन को विवाद की वजह बताया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 8 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी
Next: लापरवाही पर जब्ती व मुकदमा, सुबह तक सड़क को करना होगा समतल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.