Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • दिल्ली
  • राजधानी में कोरोना के साथ-साथ प्रदूषण हुआ बेकाबू
  • दिल्ली

राजधानी में कोरोना के साथ-साथ प्रदूषण हुआ बेकाबू

RNS INDIA NEWS 10/11/2020
rns featured image new

नईदिल्ली(आरएनएस)। दीपावली से पहले दिल्ली में कोरोना और प्रदूषण बेकाबू होता नजर आ रहा है और यही हाल रहा तो त्योहारों के इस मौसम में अगले कुछ दिनों में क्या हाल होगा इसका सहज अनुमान लगाना मुश्किल नहीं है। राजधानी में प्रदूषण की वजह से आसमान में धुएं की चादर के बीच सांस लेना दूभर हो रहा है। अस्थमा के मरीजों का बुरा हाल है। बच्चों और बूढ़ों को भी अच्छी खासी दिक्कतें हो रही हैं। इस सब के बीच लोगों की लापरवाही भी खूब सामने है और कोरोना के बेकाबू होने के मद्देनजर सडक़ों पर बिना मास्क आम लोगों को देखा जा सकता हैं। लोग धुएं से आंखों में जलन की शिकायत कर रहे हैं।
दिल्ली के सबसे व्यस्तम चौराहों में से एक आईटीओ पर सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में 472 है। आनंद विहार में यह 484 तो मुंडका में 470 रहा । वजीरपुर में 468 तो ओखला फेस दो में 465 था। इन सभी स्थानों पर एक्यूआई गंभीर श्रेणी में है। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 के 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। उधर सरकार की तरफ से देर रात जारी आंकड़ो में कोरोना वायरस के रिकार्ड 7745 नये मामले आये और 77 मरीजों की इसने जान ले ली।
राजधानी में रविवार के आंकड़ों में पॉजिटिविटी दर 15.26 फीसदी रही तो सक्रिय मामले बढक़र 41857 पर पहुंच गये। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 50,754 नमूनों की जांच की गई। इस दौरान 6059 मरीज ठीक हुए। दिल्ली में रिकवरी रेट 88.86 है। यहां कुल वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 4,38,529 और ठीक होने वालों की 3,89,683 है। कुल मरीजों में सक्रिय मामलों की संख्या 9.54 प्रतिशत तक पहुंच गई है जबकि मृत्यु दर 1.59 प्रतिशत है। इस महामारी से राजधानी में अभी तक 6989 लोगों की जान जा चुकी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन दोनों ही स्वीकार कर चुके हैं कि राजधानी में कोविड-19 का तीसरे दौर की लहर है।
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भूख को कभी न करें नजरअंदाज, वरना हो सकती है थायरॉयड की समस्या
Next: कोरोना से ईरान में सबसे अधिक दैनिक मौतें दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

हो गया दिल्ली चुनाव का शंखनाद : 5 फरवरी को मतदान, 8 को रिजल्ट

RNS INDIA NEWS 07/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

लोग आक्सीजन को भटक रहे थे, ये शीश महल बनवा रहे थे : मोदी

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, कई उड़ानें प्रभावित; स्कूल ऑनलाइन हुए

RNS INDIA NEWS 18/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.