Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हो गया दिल्ली चुनाव का शंखनाद : 5 फरवरी को मतदान, 8 को रिजल्ट
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

हो गया दिल्ली चुनाव का शंखनाद : 5 फरवरी को मतदान, 8 को रिजल्ट

RNS INDIA NEWS 07/01/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। यहां एक ही चरण में मतदान होंगे। मतदान की तारीख 5 फरवरी होगा, जबकि  मतगणना 8 फरवरी होगी। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाएं। नये साल में पहली बारी दिल्ली की है। हमें उम्मीद है कि दिल्ली दिल से वोट करेगी।
राजीव कुमार ने तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ होंगे। 85 साल से अधिक उम्र के लोग घर से वोट डाल सकेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव शिष्टाचार का ध्यान रखें। महिलाओं के खिलाफ गलत भाषा का उपयोग न करें। चुनाव प्रचार में भाषा का ख्याल रखें।
दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर हैं। इनमें 83.49 लाख पुरुष तथा 71.74 लाख महिलाएं हैं। युवा मतदाताओं (20 से 21 वर्ष के) की संख्या 28.89 लाख है जबकि पहली बार मतदान के पात्र युवाओं की संख्या 2.08 लाख है। 2697 स्थानों पर कुल 13,033 मतदान केंद्र होंगे और इनमें से 210 मॉडल मतदान केंद्र होंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। लोकसभा चुनाव में नया रिकॉर्ड बना। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायत मिली। राजीव कुमार ने कहा, ”कुछ चिंताएं (राजनीतिक दलों द्वारा) उठाई गई थीं। कहा गया कि मतदाता सूची में गलत तरीके से नाम जोड़े और हटाए गए हैं। यह भी कहा गया कि कुछ ग्रुप को निशाना बनाया जा रहा है। उनके नाम हटा दिए गए हैं। मतदाता सूची में गलत तरीके से नाम जोड़ने या हटाने के बारे में अफवाहें फैलाई जा रही हैं।”

मिल्कीपुर और इरोड विस उपचुनाव भी इसी दिन
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा की तारीखों का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही आयोग ने उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की भी घोषणा कर दी। इस सीट पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी।
समाजवादी पार्टी नेता अवधेश प्रसाद के इस्तीफे के बाद मिल्कीपुर सीट खाली हुई थी। अवधेश प्रसाद को सपा ने लोकसभा का चुनाव लड़ाया था, जिसमें उन्होंने अयोध्या के फैजाबाद सीट से बीजेपी उम्मीदवार को हराया और शानदार जीत दर्ज की थी। उपचुनाव में सपा ने अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मैदान में उतारा है, जबकि बीजेपी उम्मीदवार का अभी ऐलान होना बाकी है।

दिल्ली चुनाव के बारे में कुछ खास-
अरविंद केजरीवाल ने कैंपेन सॉन्ग जारी किया
आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का कैंपेन सॉन्ग जारी किया। 3:29 मिनट का यह सॉन्ग ‘फिर लाएंगे केजरीवाल’ आप के कार्यकाल के दौरान उसकी उपलब्धियों को दर्शाता है। इसका उद्देश्य सरकार में निरंतरता पर जोर देते हुए मतदाताओं के साथ तालमेल बिठाना है।

दिल्ली में अब तक कितने बार चुनाव हुए?
दिल्ली में 1993 से लेकर अब तक 7 विधानसभा चुनाव हुए हैं। यह आठवीं बार चुनाव करवाए जाएंगे। संभावना है कि फरवरी में मतदान हो सकता है।

पहली बार दिल्ली में कब हुए चुनाव ?
दिल्ली में पहला चुनाव 27 मार्च 1952 को हुआ था। इस चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली। कुल 48 सीटों पर चुनाव हुए थे।

साल 2013 के चुनाव में किसकी सरकार बनी?
साल 2013 के चुनाव में किसी एक दल को बहुमत नहीं मिला था। बीजेपी 31 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। पहली बार चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी ने 28 सीटें जीतकर कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई। यह सरकार 49 दिन में गिर गई।

2015 के विधानसभा चुनाव में आप को कितनी सीट मिली?
2015 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) को बहुत बड़ी जीत मिली। 70 सीटों में से पार्टी को 67 सीटों पर जीत मिली। इस चुनाव में बीजेपी को केवल तीन सीटों पर जीत मिली। वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था।

2020 के विधानसभा चुनाव में आप को कितनी सीट मिली?
2020 के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। 70 में से 62 सीटें पार्टी ने जीती थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 07 जनवरी
Next: फॉरेस्ट फायर सीजन के दृष्टिगत वनाग्नि नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.