Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजस्व बढ़ाने में मददगार साबित हो रही बिल लाओ इनाम पाओ योजना: अग्रवाल
  • देहरादून

राजस्व बढ़ाने में मददगार साबित हो रही बिल लाओ इनाम पाओ योजना: अग्रवाल

RNS INDIA NEWS 02/01/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बिल लाओ ईनाम पाओ योजना की उपलब्धियों के बारे में बताया। कहा कि यह योजना सरकार के राजस्व को बढ़ा रही है। उन्होंने योजना के अक्तूबर और नवंबर माह के कुल 163 विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। लाभार्थियों ने योजना और सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की। मंगलवार को राज्य कर विभाग ऋषिकेश कार्यालय में बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार विजेताओं तथा पुरस्कार वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रहे, इसीलिए इस प्रक्रिया में कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं रखा गया है। सारी कार्यवाही इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पूर्ण की जाती है। योजना के तहत 1 सितम्बर 2022 से 1 जनवरी 2024 तक कुल 66,857 उपभोक्ता पंजीकृत हुये हैं, इनके द्वारा 3,89,112 बिल अपलोड किये गये हैं तथा जिनका कुल मूल्य लगभग 180 करोड़ रुपये है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि योजना को लेकर जनता में काफी उत्साह है एवं उनके द्वारा अधिकाधिक बिलों को अपलोड किया गया है। योजना के अंतर्गत मासिक पुरस्कार दिए जाने की अवधि को दिनांक 30 नवम्बर, 2023 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2024 तक किया गया है l बीते वर्ष 2022-23 (माह दिसम्बर तक) 5596 करोड़ रुपये राजस्व की तुलना में वर्ष 2023-24 (माह दिसम्बर तक) में 6122 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त किया गया है। यह लगभग 9 प्रतिशत अधिक है। माह दिसम्बर 2022 में प्राप्त राजस्व 573 करोड़ रुपये की तुलना में माह दिसम्बर 2023 में प्राप्त राजस्व 684 करोड़ रुपये है, जो कि लगभग 19 प्रतिशत अधिक है l वर्ष 2023-24 के लिए राज्य कर विभाग का बजटीय राजस्व लक्ष्य 8787 करोड़ रुपये रखा गया है l इस क्रम में माह दिसम्बर, 2023 तक निर्धारित राजस्व लक्ष्य 6434 करोड़ रुपये के सापेक्ष 6122 करोड़ रुपये की प्राप्ति कर ली गयी है, जो कि निर्धारित राजस्व लक्ष्य का 95.15 प्रतिशत है l इस दौरान योजना के तहत अक्तूबर और नवंबर के कुल 163 विजेतओं को स्मार्ट फोन, स्मार्ट वाच, एयर बड्स वितरित किए गए। मौके पर मंत्री के ओएसडी ताजेन्द्र नेगी, अपर आयुक्त आईएस बृजवाल, अपर आयुक्त अनिल सिंह, अपर आयुक्त पीएस डुंगरियाल, संयुक्त आयुक्त संजीव सोलंकी, संयुक्त आयुक्त एसएस तिरुवा, उपायुक्त राज्य कर जगदीश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, सुरेंद्र कुमार, प्रतीक कालिया, दिनेश पयाल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, पूर्व दर्जाधारी कृष्ण कुमार सिंघल, जितेंद्र अग्रवाल, बृजेश शर्मा, अम्बरीष गर्ग, शिव कुमार गौतम, विकास तेवतिया, प्रदीप कोहली, संजीव पाल, राजेश दिवाकर, राजू नरसिम्हा, राधे जाटव, दिव्या बेलवाल, भगवान सिंह मेहर, दिनेश सती, नितिन सकसेना, शंभू पासवान, चंदू यादव, माधवी गुप्ता, निर्मला उनियाल, दीपक बिष्ट, सौरभ गर्ग, रूपेश गुप्ता, अखिलेश मित्तल, मोनिका गर्ग, जगावर सिंह, अभिनब पाल, अनिता तिवाड़ी, राजेश्वरी, अरुण जुगलान, अरुण बडोनी, गुड्डी कालूड़ा, निवेदिता सरकार, सुधा असवाल, रीता गुप्ता, हिमानी कौशिक आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस से निष्कासित मंडलम अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन
Next: मुख्यमंत्री ने कपकोट में किया 100 करोड़ की 37 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.