Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • अल्मोड़ा

‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू

RNS INDIA NEWS 01/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार से ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में एक वृहद कार्यशाला आयोजित की गई। परियोजना निदेशक डीआरडीए के.एन. तिवारी ने बताया कि 1 जून से 5 जून तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण के लिए अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देना, सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। अभियान के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, कचरे के स्रोत पर पृथक्कीकरण और स्वच्छता परिसंपत्तियों के संचालन एवं रखरखाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने का आह्वान किया। अभियान के पहले दिन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की जानकारी देने, अपशिष्ट उत्पादकों की पहचान करने तथा चार स्तरीय कचरा पृथक्कीकरण के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही पुराने कचरा डंप स्थलों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू की गई। 2 जून को ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जाएंगी और प्लास्टिक कचरे के समुचित निस्तारण पर जोर दिया जाएगा। 3 जून को ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक मात्रा में कचरा उत्पन्न करने वाले स्रोतों की पहचान कर सूची तैयार की जाएगी। 4 जून को वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जल स्रोतों की सफाई तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। वहीं 5 जून को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नियमावली तैयार करने, जनभागीदारी बढ़ाने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने पर चर्चा की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.