Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्राइवेट डॉक्टर शुक्रवार को ओपीडी का बहिष्कार करेंगे
  • देहरादून

प्राइवेट डॉक्टर शुक्रवार को ओपीडी का बहिष्कार करेंगे

RNS INDIA NEWS 10/12/2020
rns featured image new

देहरादून। इडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े राज्य के प्राइवेट डॉक्टर शुक्रवार को ओपीडी का बहिष्कार करेंगे। आयुर्वेदिक डॉक्टरों को सर्जरी का अधिकार दिए जाने के विरोध में आईएमए के हड़ताल का निर्णय लिया है।
विदित है कि केंद्र सरकार ने आयुर्वेदिक डॉक्टरों को सर्जरी का अधिकार देने का निर्णय लिया है। इसके संदर्भ में कुछ दिनों पूर्व नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। आईएमए के डॉक्टर केंद्र सरकार के इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं।
आईएमए डॉक्टरों का कहना है कि केंद्र सरकार के इस फैसले से देश में मिक्सचर पैथी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस फैसले पर विचार करना चाहिए। इसी को देखते हुए आईएमए ने देशभर में शुक्रवार को ओपीडी बहिष्कार का निर्णय लिया है।
आईएमए के प्रदेश महासचिव डॉ अजय खन्ना ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के सभी आईएमए से जुड़े प्राइवेट डॉक्टर सुबह छह बजे से लेकर शाम छह बजे तक ओपीडी का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी जिलों को इस संदर्भ में पत्र भेजकर आंदोलन की पूरी रूपरेखा दी गई है।
उन्होंने बताया कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों, कोरोना मरीजों और इमरजेंसी मरीजों का पूरा इलाज किया जाएगा। ये सेवाएं हड़ताल में शामिल नहीं हैं। इधर आईएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ डीडी चौधरी ने कहा कि अभी सिर्फ एक दिन ओपीडी बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। 27 और 28 दिसम्बर को चेन्नई में आईएमए की राष्ट्रीय बॉडी की मीटिंग रखी गई है जिसमें आगे के आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

आईएमए का विरोध पूरी तरह गलत
इधर राज्य के सरकारी और प्राइवेट आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने आईएमए के विरोध को पूरी तरह गलत बताया है। आयुर्वेद विभाग के निदेशक डॉ वाईएस रावत ने कहा कि आयुर्वेद डॉक्टरों को सर्जरी का अधिकार देने से देश की स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा होगा और लोगों को सस्ता व सरल इलाज मिलेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य के लिए यह निर्णय सबसे अहम साबित होगा। आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सकों के संघ के प्रदेश महासचिव डॉ हरदेव रावत ने कहा कि आईएमए डॉक्टरों का विरोध पूरी तरह गलत है और इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है और आयुर्वेद डॉक्टर सरकार के साथ पूरी तरह खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो राज्य के आयुर्वेद डॉक्टर कहीं भी अपनी सेवाएं देने को तैयार हैं।
इधर आयुर्वेदिक डॉक्टरों की रेगुलेटरी अथॉरिटी भारतीय चिकित्सा परिषद ने भी आईएमए के हड़ताल के कदम का विरोध किया है। परिषद के अध्यक्ष डॉ दर्शन कुमार शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद बहुत प्राचाीन चिकित्सा पद्धति है और उसमें सर्जरी का वर्णन बहुत पहले से है।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद डॉक्टरों ने हमेशा ही अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से निभाया है और आगे भी जारी रखेंगे। भारतीय चिकित्सा परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जेएन नौटियाल ने कहा कि आयुर्वेद डॉक्टरों को सर्जरी का अधिकार बहुत पहले दे दिया जाना चाहिए था। उन्होंने केंद्र के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले समय में इससे राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना अपडेट : आज 12 मरीजों की मौत, कुल 1332 लोगों की मौत हो चुकी है अब तक
Next: आईएमए से पास आउट हो रहे नौ मित्र राष्ट्रों के कैडेटों को भी सराहा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.