Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • पुरोला में राज्य आंदोलनकारियों ने निकाली आभार रैली
  • उत्तरकाशी

पुरोला में राज्य आंदोलनकारियों ने निकाली आभार रैली

RNS INDIA NEWS 21/08/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों तथा आश्रितों की दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की वर्षों पुरानी लंबित मांग पर राज्यपाल की सहमति की मुहर लगते ही आंदोलनकारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बुधवार को पुरोला मुख्य बाजार होते हुये तहसील परिसर तक आंदोलनकारियों ने आभार रैली निकाल सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। आयोजित आभार रैली में प्रदेश सरकार की आंदोलनकारियों के हितों को लेकर समय-समय पर उठाये जा रहे कदमों एवं निर्णयों की सराहना कर आभार जताया गया। सभी राज्य आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन देने की मांग की गई। आभार रैली से पूर्व गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसके बाद क्षेत्र के आंदोलनकारियों ने मुख्य बाजार पुरोला, बस स्टेंड व कुमोला रोड, मंदिर मार्ग होते हुए तहसील मुख्यालय तक ढोल बाजों के साथ आभार रैली निकाली। एसडीएम देवानंद शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश सरकार का आभार जताया व धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया। आभार रैली में संगठन अध्यक्ष राजेंद्र रावत, राजपाल सिंह पंवार राधेकृष्ण उनियाल, पृथ्वीराज कपूर, कन्हैया सिंह रावत, अम्मी चंद शाह, गोविंद राम नौटियाल, कौशल बिजल्वाण, सुरेश कुमार, बिजली देवी, विरेंद्री देवी, बिमला देवी, चैयता देवी, भाग देई, मोहन गैरोला एवं राजेंद्र असवाल, रमेशदत, रमेश असवाल, धीरेन्द्र प्रसाद, फूलक सिंह कंडियाल, विजयपाल, हरिकृष्ण आदि आंदोलनकारी शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूजेवीएनएल कॉलोनी वासियों का सोलर प्लांट को लेकर विरोध
Next: नशे में धुत युवकों ने महिला से की छेड़छाड़

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.