Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूजेवीएनएल कॉलोनी वासियों का सोलर प्लांट को लेकर विरोध
  • देहरादून

यूजेवीएनएल कॉलोनी वासियों का सोलर प्लांट को लेकर विरोध

RNS INDIA NEWS 21/08/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  यूजेवीएनएल कॉलोनी में सोलर प्लांट लगाए जाने के प्रस्ताव को लेकर ग्रामीण मुखर हो गए हैं। उन्होंने प्लांट लगाए जाने वाली जगह को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने उक्त जगह से अन्यत्र प्लांट लगाए जाने की मांग की। इसको लेकर बुधवार को यूजेवीएनएल कॉलोनी के लोगों ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि ऋषिकेश के यूजेवीएनएल कालोनी मे उत्तराखंड जल विद्युत निगम द्वारा सोलर प्लांट लगाया जाना प्रस्तावित हुआ है। विभाग के इस प्लांट का कोई भी व्यक्ति विरोध नहीं कर रहा है, लेकिन प्लांट को लगाने के लिए जिस जगह को चुना गया है, उससे लोगों को दिक्क़ते हैं। जिस जगह प्लांट लगाया जाना है, वह रिहायशी इलाका है। उस जगह पर स्थानीय बच्चों की दैनिक खेल कूद की गतिविधियां होती हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग भी मैदान में रोजाना मॉर्निग और इवनिंग वॉक करते हैं। कहा कि प्लांट के लगने से स्थानीय लोग इन सभी गतिविधियों से वंचित हो जायेंगे। उन्होंने विभाग से प्लांट को अन्यत्र जगह स्थापित करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में अशोक पासवान, सुनीता देवी, सुमन लता, आरती देवी, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, निर्मला गोस्वामी, विकास रावत, अंजू रावत, गब्बर सिंह, राखी देवी, रवि सैनी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ई-रिक्शा के नीचे दबने से किशोर की मौत
Next: पुरोला में राज्य आंदोलनकारियों ने निकाली आभार रैली

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.