Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दो श्रद्धालु बेहोश होकर गिरे
  • राष्ट्रीय

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दो श्रद्धालु बेहोश होकर गिरे

RNS INDIA NEWS 16/01/2023
rns featured image new

पुरी (आरएनएस)। ओडिशा के पुरी में मकर संक्रांति के मौक पर भगवान जगन्नाथ की एक झलक पाने के लिए रविवार को मंदिर में रविवार को सुबह से ही भारी भीड़ होने के कारण दो श्रद्धालु बेहोश हो गए, जिनमें से एक नाबालिग था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीथापुर, कटक की एक नाबालिग किशोरी दिव्या साहू और पुरी की एक 65 वर्षीय महिला सुलोचना साहू बेहोश हो गईं और उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें दवा दी गई और बाद में छुट्टी दे दी गई।
हर दिन श्री मंदिर में भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है, सप्ताहांत और छुट्टियों पर संख्या और बढ़ जाती है। बारहवीं शताब्दी के मंदिर के प्रमुख देवताओं, त्रिदेवों की मागल आरती देखने के लिए सुबह से ही भक्त मंदिर में प्रवेश करने के लिए कतार में घंटों प्रतीक्षा करते हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मिहिर पांडा ने कहा कि मंदिर के अंदर कोई भगदड़ नहीं हुई। भीड़ के कारण श्रद्धालुओं का दम घुटने लगा। श्रद्धालुओं को परेशानी मुक्त दर्शन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भक्त घंटों लाइन में लगकर थक रहे हैं और प्रशासन को कतार में उनके प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजनेताओं पर हमले की फिराक में थे गिरफ्तार हुए संदिग्ध आतंकवादी : पुलिस
Next: आतंकी साजिश का बड़ा खुलासा, टारगेट किलिंग को देने वाले थे अंजाम; पहला निशाना बजरंग दल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.