Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आतंकी साजिश का बड़ा खुलासा, टारगेट किलिंग को देने वाले थे अंजाम; पहला निशाना बजरंग दल
  • राष्ट्रीय

आतंकी साजिश का बड़ा खुलासा, टारगेट किलिंग को देने वाले थे अंजाम; पहला निशाना बजरंग दल

RNS INDIA NEWS 16/01/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी साजिश का भंडाफोड़ किया है। पाकिस्तान का आतंकी संगठन हरकत उल अंसार 27 जनवरी को बजरंग दल के किसी बड़े नेता की हत्या करने वाला था। इसके अलावा संगठन के निशाने पर शिवसेना और कांग्रेस के नेता भी थे। इस टारगेट किलिंग के लिए संगठन ने जहांगीरपुरी से गिरफ्तार आतंकियों को सुपारी दी थी। पहला टारगेट पूरा होने पर इन आतंकियों को संगठन द्वारा 50 लाख रुपये मिलने वाले थे। यह खुलासा खुद पकड़े गए आतंकियों ने पुलिस की पूछताछ में किया है।
आतंकियों ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में कबूल किया है कि इन वारदातों की तैयारी के लिए उन्हें पहले ही पांच लाख रुपये मिल चुके हैं। यह रकम हवाला के जरिए आई है। आतंकियों ने बताया है कि एक युवक की हत्या का वीडियो संगठन के हैंडलर को भेजने के बाद उन्हें टार्गेट मिल चुका है। जिन नेताओं को संगठन ने टार्गेट पर लिया है, उनके नाम पर पहचान की पूरी जानकारी उन्हें मिल चुकी है। इसके आधार पर उन लोगों ने रैकी भी शुरू कर दी थी, लेकिन वारदात को अमलीजामा पहनाने के लिए सही वक्त का इंतजार किया जा रहा है।
आतंकियों ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया है कि उनके लिए ना केवल फिक्स टारगेट मिला था, बल्कि हर टारगेट के लिए एक रकम भी तय हुई है। उन्हें पहला टारगेट पूरा होते ही 50 लाख रुपये की राशि मिलने वाली थी। वहीं दूसरा और तीसरा टारगेट पूरा होने पर फिर से 50-50 लाख रुपये की राशि मिलने वाली थी। आतंकियों ने बताया कि यह रकम भी हवाला के जरिए ही उनके पास आने वाली थी। इस खुलासे के बाद पुलिस आतंकी नेटवर्क के साथ ही हवाला नेटवर्क की जड़ें भी तलाशने में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक जहांगीर पुरी से पकड़े गए आतंकियों जगजीत और नौशाद ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि 27 जनवरी को बजरंग दल के नेता की हत्या के बाद दूसरी वारदात 31 जनवरी को होनी थी। इसमें कांग्रेस के एक बड़े नेता की हत्या की जानी थी। यह वारदात ऐसे समय पर अंजाम दिया जाना था जब वह नेता एक देश व्यापी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस टारगेट की सफलता के बाद तीसरा टारगेट शिवसेना के एक नेता की हत्या का था।
पुलिस के मुताबिक जहांगीर पुरी से गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आतंकियों की निशानदेही पर दिल्ली के भलस्वा डेयरी स्थित एक मकान से एक युवक का शव और दो हथगोले बरामद किए थे। युवक का शव तीन टुकड़ों में था। जांच करने पर पता चला कि आरोपियों ने शव के आठ टुकड़े किए थे। आतंकियों के मोबाइल फोन से बरामद वीडियो को देखकर मामले की जांच कर रही पुलिस के मुताबिक इस पूरी वारदात के तार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ जुड़ गए हैं।
वीडियो देखने से पता चलता है कि आतंकियों ने डेमो की तौर पर युवक की हत्या कर वारदात का वीडियो बनाया था। यह वीडियो कनाडा में बैठे हैंडलर को भेजा है। इसमें आतंकियों ने संदेश देने का प्रयास किया है कि उनके इरादे और भी खूंखार हैं। 37 सेकंड के इस वीडियो से पता चलता है कि आतंकियों ने युवक के शव के तीन नहीं बल्कि आठ टुकड़ों में काटा था।
बता दें कि दिल्ली की स्पेशल सेल ने पिछले दिनों एक वीडियो को इंटरसेप्ट किया था। यह वीडियो जहांगीर पुरी में रह रहे दो आतंकियों जगजीत और नौशाद ने अपने आकाओं को भेजा था। वीडियो को देखते के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आतंकियों को गिरफ्तार किया और सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान इन्होंने अपना एक और ठिकाना भलस्वा डेयरी की श्रद्धानंद कालोनी को बताया। वहीं जब पुलिस इन्हें लेकर इस कालोनी में पहुंची तो यहां एक मकान से दो जिंदा हैंड ग्रेनेड, तीन टुकड़ों में बॉडी पार्ट्स और कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों को अदालत में पेशकर आगे की पूछताछ के लिए 14 दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दो श्रद्धालु बेहोश होकर गिरे
Next: दलाल के जरिए महिला पुलिस अधिकारी ने मांगी 2 करोड़ की रिश्वत, एसीबी ने लिया हिरासत में

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.