Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राजनेताओं पर हमले की फिराक में थे गिरफ्तार हुए संदिग्ध आतंकवादी : पुलिस
  • राष्ट्रीय

राजनेताओं पर हमले की फिराक में थे गिरफ्तार हुए संदिग्ध आतंकवादी : पुलिस

RNS INDIA NEWS 16/01/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में दो संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी के कुछ दिन बाद दिल्ली पुलिस ने रविवार को दावा किया कि उन्हें कुछ नेताओं पर हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का काम सौंपा गया था।
पुलिस ने बताया कि दोनों ने कथित तौर पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी और सीमा पार से अपने आकाओं के सामने अपनी क्षमता साबित करने के लिए उसके शव को दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।
पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान तीन पिस्टल, 22 जिंदा कारतूस और दो हथगोले बरामद किए गए। पुलिस ने कहा कि दोनों पर यूएपीए अधिनियम, हथियार और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल इसी हफ्ते जहांगीरपुरी इलाके से जगजीत सिंह (29) और नौशाद अली (56) की जोड़ी को गिरफ्तार किया था। उन्हें दक्षिणपंथी झुकाव वाले नेताओं पर हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने का काम सौंपा गया था।
पुलिस ने कहा कि आरोपी देश में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में शामिल कुछ विदेशी संस्थाओं के संपर्क में थे।
पुलिस ने बताया कि जगजीत एक हत्या के मामले में हल्द्वानी जेल में बंद था, जहाँ उसने बंबीहा गिरोह के सदस्यों के साथ घनिष्ठ संबंध विकसित किए। वह 20 दिन के पैरोल पर बाहर आया था और 20 अप्रैल 2022 को उत्तराखंड के गदरपुर के गुलरभोज में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अपराधियों ने उस पर हमला किया था।
वहीं, आरोपी नौशाद को पहले जहांगीरपुरी से भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह 1996 में दो महीने की पैरोल पर बाहर आया था। फिर वह अपने अन्य साथियों के साथ हत्या के एक अन्य मामले में गिरफ्तार हुआ। वर्ष 2018 में 25 वर्ष की कैद पूरी कर वह जेल से छूटा था। पुलिस ने दावा किया कि जेल में लंबी अवधि के दौरान वह सीमा पार के आकाओं के संपर्क में आया।
फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की पहचान करने के लिए आगे की पूछताछ चल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-पंजाब सहित कई बड़े शहरों पर आतंकी हमले का साया, अलर्ट जारी
Next: पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दो श्रद्धालु बेहोश होकर गिरे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.