Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़कों पर उतरे राज्य कर्मचारी
  • पौड़ी

पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़कों पर उतरे राज्य कर्मचारी

RNS INDIA NEWS 26/04/2026
rns featured image new

राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार से तहसील तक निकाली आक्रोश रैली

कोटद्वार(आरएनएस)। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड की जिला इकाई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारी रविवार को सड़कों पर उतर आए। पुरानी पेंशन बहाली की मांग की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष अनूप जदली के नेतृत्व में विभिन्न विभागों में कार्यरत राज्य कर्मचारी तीलू रौतेली चौक पर एकत्र हुए। तहसील मुख्यालय तक आक्रोश रैली निकाली गई। पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे राज्य कर्मचारियों ने मांग की अनदेखी करने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तहसील में हुई सभा में जिलाध्यक्ष अनूप जदली ने कहा कि संगठन पिछले 10 वर्षों से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहा है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार को कई ज्ञापन दिए जा चुके हैं लेकिन सरकार कर्मचारियों की भावनाओं के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है। सरकार के विधायक और मंत्री चार-चार पेंशन ले रहे हैं और कार्मिकों की पेंशन को राष्ट्र के लिए घातक बताया जा रहा है। सरकार द्वारा कार्मिकों का भविष्य निजी कंपनियों के हाथों में सौंपा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सनवाल को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों में अनिल कोटनाला, संतू दास, बलवीर सिंह रावत, अरविंद निराला, सुबोध ध्यानी, विजेंद्र बिष्ट, मनमोहन चौहान, कुलदीप रावत, गोपी चंद्र शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रम्पुरा में दो गुटों के बीच फायरिंग की वीडियो वायरल
Next: ऑपरेशन प्रहार के तहत दो मकान मालिकों पर 20 हजार का चालान

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.