Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब के बाद दिल्ली को भी वैक्सीन देने से मॉडर्ना ने किया इनकार
  • राष्ट्रीय

पंजाब के बाद दिल्ली को भी वैक्सीन देने से मॉडर्ना ने किया इनकार

RNS INDIA NEWS 24/05/2021
rns featured image new

विदेश से टीके नहीं मंगाएगा बिहार

नई दिल्ली (आरएनएस)। विदेशी फार्मा कंपनी फाइजर और मॉडर्ना ने दिल्ली सरकार को भी वैक्सीन देने से इनकार कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियों ने हमें सीधे वैक्सीन बेचने से मना कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले मॉडर्ना ने पंजाब सरकार को भी यही जवाब दिया था। कंपनी ने कहा था कि वह सीधे केंद्र सरकार को टीके देगी।
अमेरिका की कोविड-19 टीका निर्माता कंपनी मॉडर्ना ने सीधे पंजाब सरकार को टीका भेजने से इंकार करते हुए कहा है कि उसका केवल केंद्र सरकार के साथ व्यवहार है। यह जानकारी रविवार को राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी थी।
टीके के लिए पंजाब के नोडल अधिकारी विकास गर्ग ने कहा था कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के निर्देश के मुताबिक सभी टीका निर्माताओं से सीधे तौर पर टीका खरीदने के लिए संपर्क किया गया जिनमें स्पूतनिक वी, फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एवं जॉनसन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मॉडर्ना की तरफ से जवाब आया है जिसमें कंपनी ने राज्य सरकार के साथ समझौता करने से इनकार कर दिया है।
पंजाब सरकार ने बयान जारी कर कहा कि मॉडर्ना की नीति के मुताबिक, वह भारत सरकार के साथ व्यवहार रखती है न कि राज्य सरकार या किसी निजी पक्ष के साथ। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी संभावित स्रोतों से टीका खरीदने के लिए वैश्विक स्तर पर निविदा जारी करने की संभावना तलाशें ताकि राज्य के लोगों का जल्द से जल्द कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण किया जा सके।

बिहार ने विदेश से टीके खरीदने से किया इनकार
कई राज्यों ने टीकों के लिए वैश्विक निविदाएं मंगाई हैं क्योंकि 18 से 44 आयु वर्ग के लिए खुराक कम है, लेकिन बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके खिलाफ फैसला किया है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने संकेत दिया कि राज्य के वैश्विक टीकों की खरीदारी के लिए जाने की संभावना नहीं है। एनडीटीवी के साथ बातचीत में मंगल पांडेय ने कहा, अन्य राज्यों ने वैश्विक निविदाएं कैसे जारी कीं और उसके परिणाम क्या आए। उसे देखने की आवश्यक्ता है। मंत्री ने कहा, हमें 1 करोड़ 1 लाख टीके मिले। रविवार तक 98 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

भारत में 19 करोड़ से अधिक लोगों को लग चुके हैं टीके
भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान नौ लाख 42 हजार 722 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 19 करोड़ 60 लाख 51 हजार 962 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। आपको बता दें कि कई राज्यों में वैक्सीन की कमी के कारण से 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को राकना पड़ा है। हालांकि उत्तर प्रदेश में एक जून से सभी जिलों में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाने की तैयारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चंद्रग्रहण का आंशिक चरण भारत में दिखेगा बुधवार को
Next: स्थानांतरण सत्र शून्य करने का राशिस ने किया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.