Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पुणे में दिवाली पर 15 जगहों पर लगी आग, एक मकान जल कर हुआ खाक
  • राष्ट्रीय

पुणे में दिवाली पर 15 जगहों पर लगी आग, एक मकान जल कर हुआ खाक

RNS INDIA NEWS 25/10/2022
rns featured image new

मुम्‍बई।  महाराष्ट्र के पुणे शहर में दीपावली के मौके पर आग लगने की 15 घटनाएं हुईं और एक घटना में पूरा मकान जल गया, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। पुणे नगर निगम के अधिकारी ने दमकल विभाग के हवाले से कहा कि सोमवार की देर रात शहर के औंध इलाके में स्थित एक मकान में आग लग गई, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पुणे में शाम सात बजे से रात 11 बजे तक आग लगने की 15 घटना हुई।
उन्होंने बताया कि आग लगने की ये घटनाएं संभवत: पटाखों के कारण हुई हैं। अधिकारी ने बताया कि ऐसी ही एक घटना में 12 मंजिला इमारत के पहले तल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग की सूचना मिलते ही सात दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन पूरा फ्लैट जल कर खाक हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पटाखों के कारण फ्लैट में आग लगी। उन्होंने बताया कि कटराज, बीटी कवादे रोड, नारहे, विश्रांतवाड़ी, वारजे मलवाड़ी, सिंहगढ़ रोड, गुरुवार पेठ, लोहेगांव, वडगांव शेरी, बालवाड़ी और बुधवार पेठ उन इलाकों में से हैं जहां से आगे लगने की घटनाओं की सूचना मिली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महबूबा ने ऋषि सुनक को लेकर उठाया अल्‍पसंख्‍यक मुद्दा, कुमार विश्‍वास बोले-सही बात है बुआ
Next: दिवाली पर बस में मोमबत्तियां जलाकर सो गए ड्राइवर और कंडक्टर, दोनों जिंदा जले

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.