Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिवाली पर बस में मोमबत्तियां जलाकर सो गए ड्राइवर और कंडक्टर, दोनों जिंदा जले
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

दिवाली पर बस में मोमबत्तियां जलाकर सो गए ड्राइवर और कंडक्टर, दोनों जिंदा जले

RNS INDIA NEWS 25/10/2022
rns featured image new

रांची।  रांची में एक बस में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना राज्य के सबसे व्यस्त बस टर्मिनल में से एक लोअर बाजार थाना क्षेत्र के खादगढ़ा में आधी रात के करीब घटी। पुलिस ने कहा कि वे आग के कारणों की जांच कर रहे हैं, लेकिन प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि आग बस के अंदर मोमबत्तियां जलाने के कारण लगी। मृतकों की पहचान बस चालक मदन महतो (50) और खलासी 25 वर्षीय इब्राहिम के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि महतो गुमला जिले का, जबकि इब्राहिम पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा का रहने वाला था। खादगढ़ा के थाना चौकी प्रभारी विकास आर्यन ने बताया, ‘‘घटना आधी रात के आसपास घटी जब बस चालक और खलासी बस में सो रहे थे। प्रतीत होता है कि उन्होंने दिवाली के लिए बस के डैशबोर्ड पर मोमबत्तियां जलाई थीं। आशंका है कि वे शराब के नशे में रहे होंगे जिसके कारण उन्हें शुरू में आग की तपिश महसूस नहीं हो सकी हो।” उन्होंने बताया कि जब तक दमकल को सूचना मिली, तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी।
उन्होंने बताया कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड पर बस में आग लगने से चालक और खलासी की मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की विकट घड़ी में सहनशक्ति शक्ति दे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुणे में दिवाली पर 15 जगहों पर लगी आग, एक मकान जल कर हुआ खाक
Next: करीब डेढ़ घंटे के बाद ठीक हुआ व्हट्सएप का सर्वर, लोगों को मैसेज भेजने में आ रही थी दिक्कत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.