Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • तीन बच्चों की मां को दो बच्चों सहित भगा ले गया तीन बच्चों का पिता
  • नैनीताल

तीन बच्चों की मां को दो बच्चों सहित भगा ले गया तीन बच्चों का पिता

RNS INDIA NEWS 03/08/2021
rns featured image new

रामनगर। नगर के निकटवर्ती ग्राम पूछड़ी निवासी 3 बच्चों की मां और 3 बच्चों के पिता के प्यार की कहानी इन दिनों हर किसी की जुबान पर है। यह महिला शादी के 13 वर्ष बाद अपने दो बच्चों के साथ गायब है। महिला के पति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके घर आने वाला तीन बच्चों का पिता उसकी पत्नी और दो बच्चों को लेकर चला गया है। उसने अपनी पत्नी व बच्चों को आारोपित के चंगुल से बचाने की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पूछड़ी में अपने परिवार के साथ रहने वाली एक तीन बच्चों की मां गत दिनों गायब हो गई। बाद में पता चला है कि शक्तिनगर ग्राम पूछड़ी निवासी तीन बच्चों का बाप नौशाद भी गायब है। दोनों के परिजनों द्वारा उनकी काफी तलाश की गई परंतु उनका कहीं भी पता नहीं चल पाया। महिला के पति राशिद ने बताया कि उसकी शादी 2008 में हुई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। पति, पत्नी व पूरे परिवार में हंसी-ख़ुशी का माहौल था, लेकिन अचानक नौशाद नाम के युवक ने उनके बीच आकर उसकी पत्नी को झूठे आश्वासन देकर फुसला दिया, ओर उसकी पत्नी और उसके दोनों बच्चों अल्फिया (10 वर्ष) व अबूजर (4 वर्ष) को लेकर कहीं चला गया। यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी करीब 50,000 रुपये व 2 तोले सोना एवं चांदी के जेवरात सहित कुछ जरूरी कागजात भी साथ ले गई है। लिहाजा उसने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर उसकी पत्नी व अपने दोनों बच्चों को उसके कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेमी जोड़े की घर से भागने की योजना पर परिजनों ने लगाया विराम, मचा हंगामा
Next: होटल में दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, अब कर रहा ब्लैकमेल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.