Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्रेम प्रसंग में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
  • ऊधम सिंह नगर

प्रेम प्रसंग में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 25/10/2022
rns featured image new

काशीपुर। प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव मिलने पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास  किया। तो परिजनों के साथ ही अन्य लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक शव नहीं उठाने की चेतावनी दे डाली। पुलिस ने किसी तरह शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। सोमवार की सुबह पुलिस को गन्ना मिल रोड स्थित गन्ना सोसाइटी के पास युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी मनोज जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के दाहिने की कनपटी में गोली लगी हुई थी। साथ ही मौके पर 315 बोर का तमंचा पड़ा मिला। युवक की शिनाख्त मौ. टांडा उज्जैन निवासी गिरीश ठाकुर पुत्र विजय सिंह के रूप में हुई। पंचनामा के दौरान मृतक की जेब से एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया लेकिन मौके पर एकत्र भीड़ ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। उन्होंने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव नहीं उठाने देने की चेतावनी दी। गुस्साई भीड़ ने टांडा तिराहे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एएसपी चंद्रमोहन सिंह, कोतवाल मनोज रतूड़ी भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसपर परिजन शांत हो गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने शाम तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर एक बार फिर टांडा चौराहे पर जाम कर दिया। करीब आधे घंटे जाम के दौरान पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा। पुलिस ने पिता की तहरीर पर संदेह के आधार पर छह नामजद समेत 30 अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान सामने आया कि युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी कुछ दिनों बाद शादी होने वाली थी। इससे वह डिप्रेशन में था। सोमवार को उसने अपने एक परिचित से तमंचा लिया और घर से कुछ दूर पर ही एक सुनसान जगह पर अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एएसपी, काशीपुर चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान सामने आया कि युवक ने खुद ही गोली मारकर आत्महत्या की है। जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। परिजनों ने जिन लोगों पर हत्या का संदेह जताया है। उसकी भी जांच की जा रही है। जाम लगाने पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रात्रि चेकिंग के दौरान तमंचा व चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार
Next: अल्मोड़ा की गार्गी बिष्ट का रिजर्व बैंक आफ इण्डिया में ग्रेड बी अधिकारी के लिए हुआ चयन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • सफाई कर्मचारियों ने किया शाम की पाली का बहिष्कार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.