Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीआरडी संगठन संशोधित नियमावली के विरोध में उतरा
  • देहरादून

पीआरडी संगठन संशोधित नियमावली के विरोध में उतरा

RNS INDIA NEWS 11/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन पीआरडी की संशोधित नियमावली के विरोध में उतर गया है। संगठन ने कहा कि विभाग ने उनसे जो सुझाव और आपत्तीयां मांगी, उन्हें दरकिनार कर दिया गया। आरोप लगाया कि पीआरडी को ठेकेदारी का जरिया बनाया जा रहा है। संगठन के प्रदेश संयोजक प्रमोद मंद्रवाल ने कहा कि संगठन 15 वर्षों से नियमावली-1948 में शसोधन की मांग कर रहा था। इसपर सरकार ने नियमावली में संशोधन कर 20 मई 2024 को उसे मंजूरी दे दी। संगठन पीआरडी के नियमितिकरण, एक्ट में संशोधन कर 12 महीने के रोजगार की मांग कर रहा था, जिसे नियमावली में शामिल नहीं किया गया। जबकि पीआडी को आउटसोर्स का जरिया बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब पीआरडी में किसी को भी बिना मानक नौकरी दे दी जा रही है। पीआरडी के साथ स्वयंसेवक शब्द जुड़ा होने के कारण न उन्हें बोनस मिलता है, न ही उन्हें छुट्टी दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पीआरडी के एक जवान ने कोर्ट की शरण ली है। पीआरडी के सभी जवान उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जवान मांगों पर आरपार की लड़ाई को तैयार हैं। विरोध करने वालों में प्रदेश सलाहकार रामानंद भट्ट, प्रदेश संयोजक सचिव संजय सिंह पंवार, जिला अध्यक्ष देहरादून गंभीर सिंह रावत, जिला सचिव देहरादून दीपा रावत, प्रदेश संयोजक प्रभारी मदनपाल, संयोजक सलाहकार विनोद कुमार, जिला अध्यक्ष टिहरी पदम सिंह भंडारी, जिला अध्यक्ष पौड़ी पुरुषोत्तम भारती, जिला कार्यकारी अध्यक्ष उत्तरकाशी सुबोध रतूड़ी आदि शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून में अनशन पर बैठे हरिद्वार और कोटद्वार के डिप्लोमा इंजीनियर
Next: भड़काऊ पोस्ट चलाने पर महिला पर केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.