Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरा को करना होगा संचालित
  • हरिद्वार

प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरा को करना होगा संचालित

RNS INDIA NEWS 19/09/2021
rns featured image new

रुडक़ी। आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे बहुत कारगर साबित
हो सकते हैं। इसी के लिए पुलिस एक विशेष अभियान चलाने जा रही है।जिसके
तहत सभी प्रतिष्ठानों पर लगे कैमरों की जांच की जाएगी। साथ ही शराब के
ठेकों तथा पेट्रोल पंप के कैमरों को विशेष तौर पर दुरुस्त रखने की हिदायत
दी गई है। इसके अलावा नगर पालिका को भी पत्र लिखा गया है कि जो कैमरे
खराब है उनको जल्द से जल्द सुचारू कराया जाए। प्रशिक्षु पुलिस
क्षेत्राधिकारी मंगलौर ओशिन जोशी ने कहा है कि क्षेत्र में अपराधिक
घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मौसम बदलने के साथ ही
क्षेत्र में बाहरी बदमाशों का आगमन हो जाता है। ऐसे में सीमा से लगे
क्षेत्र में विशेष सक्रियता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पत्रकारों से
बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में सभी प्रतिष्ठानों पर
सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन कुछ कैमरे नाममात्र के लगे हैं जिनका
कोई लाभ नहीं मिल पाता है। इसके लिए पुलिस एक विशेष अभियान शुरू करने जा
रही है। जिसके तहत प्रत्येक प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच
की जाएगी कि वह कार्य कर रहे हैं अथवा नहीं। खासतौर से पेट्रोल पंप,
बैंक, शराब के ठेकों पर लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच के निर्देश दिए गए
हैं। इसके अलावा उन प्रतिष्ठान स्वामियों से भी कैमरे लगाने को कहां गया
है जिनके द्वारा अभी तक अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए
गए हैं, इससे अपराधियों को पकडऩे तथा आपराधिक घटनाओं को रोकने में काफी
मदद मिलेगी। उनका कहना है नगर पालिका द्वारा विभिन्न स्थानों पर कैमरे
लगाए गए हैं, जिसका एक कंट्रोल रूम कोतवाली कार्यालय में भी बना है।
लेकिन वर्तमान समय में वह कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में नगर
पालिका प्रशासन को पत्र लिखा जा रहा है कि वह नगर में विभिन्न स्थानों पर
लगे कैमरों को सुचारू कराये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र का शव मिलने के बाद परिजनों ने किया कोतवाली का घेराव कर हाईवे जाम
Next: फर्जी एटीएम बनाकर खाते से निकाले 80 हजार रुपये

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.